फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ लय में लौटेंगे वरुण चक्रवर्ती? नेट्स पर जमकर बहाया पसीना; मोर्कल से की चर्चा

Wed, 04 Mar 2026 08:02 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लय में वापस लौटने के लिए बेताब हैं। भारत को अब इंग्लैंड का सामना करना है और वरुण का इस मैच में योगदान अहम रहने वाला है।
विज्ञापन
मोर्कल और वरुण - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टी20 विश्व कप में लय में नजर नहीं आ रहे हैं। वरुण वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे जिससे भारत की चिंता बढ़ गई है। भारत का सामना अब इंग्लैंड से सेमीफाइनल में होगा और इससे पहले वरुण लय में लौटने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वरुण समते चार भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल से पहले मुंबई में जमकर अभ्यास किया।
विज्ञापन


सुपर आठ में नहीं दिखा वरुण का दम
पिछले एक साल से बीच के ओवरों में भारत के ट्रंपकार्ड रहे वरुण अपनी रफ्तार बढाने के बाद से और प्रभावी हो गए हैं। पिछले एक साल में उन्होंने 13.19 की औसत और सात के करीब इकॉनोमी रेट से 36 विकेट लिए हैं। टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में तो वह प्रभावी रहे, लेकिन सुपर आठ में उस प्रदर्शन को कायम नहीं रख सके। मंगलवार की रात अभ्यास सत्र के बाद वह आराम कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अभ्यास करने का फैसला किया।

मैदान पर सहयोगी स्टाफ के सदस्य टी दिलीप, मोर्ने मोर्कल, रेयान टेन डस्काटे और सितांशु कोटक भी मौजूद थे जिन्होंने वरुण से लंबी बात की। मोर्कल ने बाद में कहा, वरुण के साथ सामान्य अभ्यास सत्र था। वह मैच से पहले अभ्यास पसंद करते हैं। मैने उनसे यही कहा कि उसमें हर गेंद पर विकेट लेने की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें