फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varun Chakaravarthy: केबीसी वाले बच्चे के समर्थन में उतरे वरुण चक्रवर्ती, ट्रोलर्स की लगाई जमकर क्लास

Thu, 16 Oct 2025 01:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केबीसी जूनियर में नजर आए इशित को उनके व्यवहार के चलते ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, अब वरुण ने ट्रोलर्स को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) जूनियर में आए इशित भट्ट नाम के 10 साल के बच्चे के समर्थन में उतरे हैं। इशित इन दिनों चर्चा का विषय हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई बातें हो रही हैं। दरअसल, केबीसी जूनियर में नजर आए इशित को उनके व्यवहार के चलते ट्रोल किया जा रहा है। एपिसोड में इशित ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ अजीब तरह से बात की। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडियो वायरल है। कई दर्शकों को बच्चे का व्यवहार 'अशिष्ट' और 'घमंडी' लगा। हालांकि, अब वरुण ने ट्रोलर्स को निशाने पर लिया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

वरुण बोले- बकवास करने वालों का अड्डा बन गया है सोशल मीडिया
एशिया कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले वरुण ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा, यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया बिना किसी मतलब के बकवास करने वालों का अड्डा बन गया है। वह एक बच्चा है, भगवान के लिए उसे बड़ा होने दो। अगर आप एक बच्चे को बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो कल्पना कीजिए कि समाज अभी भी इस बच्चे पर टिप्पणी करने वाले कई पागल लोगों को बर्दाश्त कर रहा है।

क्या है पूरा मामला?
मालूम हो कि शो 'केबीसी' में इशित ने अमिताभ बच्चन से कहा 'मुझे नियम पता हैं इसलिए आप अभी मुझे नियम मत समझाना'। इसके बाद अमिताभ के द्वारा विकल्प पढ़े जाने से पहले ही इशित ने कई सवालों के जवाब दिए। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे रामायण से जुड़ा सवाल पूछा, तो इशित ने विकल्प पूछे, लेकिन होस्ट को बार-बार टोकते हुए कहा, 'अरे लॉक करो!' हालांकि इशित ने गलत जवाब दिया। इसके बाद बिना किसी जीत के उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा। जहां कुछ दर्शकों ने इशित के अति उत्साह की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह ट्रोलिंग बहुत ज्यादा हो गई।  
विज्ञापन

केबीसी जूनियर के बारे में
कौन बनेगा करोड़पति जूनियर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से चल रहे क्विज शो में से एक है। इसका पहला प्रीमियर 2000 में हुआ था और अब भी अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करते हैं। फिलहाल इसका 17वां सीजन चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें