फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की टीम RCB का सबसे 'बदकिस्मत' खिलाड़ी

Tue, 10 May 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
RCB
विज्ञापन
आईपीएल में विराट कोहली की टीम की किस्मत अब तक अच्छी नहीं रही है और लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी को हार का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन जब आज उनके गेंदबाज पुणे के खिलाफ सुधरे प्रदर्शन के साथ उतरे तो क्षेत्ररक्षकों ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन


मैच में खराब क्षेत्ररक्षण के कई ऐसे मौके आए जिन्हें देखकर कोई भी आसानी से कह सकता था कि या तो खिलाड़ी खराब स्तर के हैं या फिर गेंदबाजों की किस्मत बुरी तरह से खराब है। बढ़िया गेंदबाजी के बावजूद 3 ओवर में 31 रन देने के बाद भी कोई विकेट नहीं मिला।

राइजिंग पुणे सुपरजाइटंस के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी ने 7 में से सिर्फ 2 में जीत हासिल की और उसे इस मैच में हर अच्छा प्रदर्शन करना था, लेकिन क्षेत्ररक्षकों की ओर से उन्हें निराशा हाथ लगी। पुणे की पारी के शुरुआती 10 ओवर में लगभग 5 आसान कैच टपकाए गए। साथ ही 2 आसान स्टंपिंग और 2 आसान रनआउट भी मिस कर दिया।
विज्ञापन


दिलचस्प यह रहा कि तेज गेंदबाज वरुण आरोन के पहले ओवर में लगातार 2 गेंदों पर एक ही बल्लेबाज सौरव तिवारी को आसान जीवनदान भी मिला। फिर टीम ने सौरव को स्टंपिग करने का मौका गंवा दिया। बाद में वह स्टंपिंग के जरिए ही आउट हुए और वह भी वाइड गेंद पर।  
विज्ञापन

वरुण के ओवर में लगातार 2 गेंदों में छूटे कैच

Rcb
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) की दुर्गति के लिए अब तक उनकी स्तरहीन गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था, लेकिन आज वरुण आरोन के लिए दिन वाकई में खराब रहा। टीम के छठे ओवर में उन्होंने अपना पहला ओवर डाला। ओवर की दूसरी गेंद पर सौरव तिवारी ने चौका जमाया। फिर तीसरी गेंद पर कवर प्वाइंट की दिशा में स्टुअर्ट बिन्नी ने आसान कैच टपका दिया। इसके बाद अगली गेंद पर फिर उन्हें जीवनदान मिला।

तीसरी गेंद को तिवारी ने प्वाइंट की दिशा में खेला जिसे सचिन बेबी नहीं लपक सके और एक रन भी ले लिया। लगातार दो गेंदों पर जीवनदान पाने के बाद स्ट्राइक बदला तो क्रीज पर आए अजिंक्य रहाणे ने अगली गेंद पर छक्का जड़ दिया। वरुण और सौरव दोनों ही झारखंड से आते हैं। सौरव को वरुण के ओवर में 3 जीवनदान मिले।

वरुण के लिए बदकिस्मती यहीं पर खत्म नहीं हुई और उनके अगले ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने कैच उछाल दिया जिसे शेन वाटसन ने लपकने की कोशिश नहीं की जबकि गेंदबाज ने इसलिए कैच का प्रयास नहीं किया क्योंकि वाटसन आसानी से लपक सकते थे। उनके प्रयास नहीं करते देख कोहली को खूब गुस्सा आया लेकिन उन्होंने खुद पर नियंत्रण बनाए रखा। रहाणे को भी एक तरह से जीवनदान मिल गया। 

कई आसान मौके पाने के बाद दोनों ने इसका फायदा उठाया और 13वें ओवर में लगातार 2 गेंदों पर दोनों ने अपनी फिफ्टी पूरी की। रहाणे की इस आईपीएल में यह छठी फिफ्टी है। साथ ही दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें