वैभव को खेल श्रेणी के लिए दिया गया पुरस्कार
यह पुरस्कार वीरता, कला एवं संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा और खेल सहित विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रतिवर्ष दिया जाता है। वैभव को खेल श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव के भारत की अंडर-19 टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जुड़ने और जिम्बाब्वे के लिए रवाना होने की उम्मीद है, क्योंकि टीम आगामी अंडर-19 विश्व कप की तैयारी कर रही है जो 15 जनवरी से शुरू हो रहा है।
वैभव ने अपने प्रदर्शन से किया है प्रभावित
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा जब वह लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने। विजय हजारे ट्रॉफी के एक मुकाबले में उन्होंने मात्र 84 गेंदों पर 190 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 15 छक्के लगाए और सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी ने गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया था।