फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स एशिया कप: यूएई के गेंदबाजों की धुनाई के बाद वैभव पर फिदा हुए जडेजा, साझा की मजेदार तस्वीर

Wed, 25 Nov 2026 04:37 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी पर रविंद्र जडेजा ने एक मजेदार एडिटेड तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में तारीफ की। वैभव ने इस दौरान लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विज्ञापन
रवींद्र जडेजा-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI/Ravindra Jadeja-insta story
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी ऐतिहासिक बल्लेबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ महज 53 गेंदों पर 204 रन की विस्फोटक पारी खेलकर उन्होंने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनकी इस शानदार पारी के बाद दुनियाभर से तारीफें मिल रही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

जडेजा ने खास अंदाज में की तारीफ
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी खास अंदाज में युवा बल्लेबाज की तारीफ की है। जडेजा ने सोशल मीडिया पर वैभव की एक मजेदार एडिटेड तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई। इस तस्वीर में 15 वर्षीय वैभव को पौराणिक किरदार के रूप में दिखाया गया है। उनके सिर पर मुकुट नजर आ रहा है। इस तस्वीर के जरिए जडेजा ने यूएई के गेंदबाजों के खिलाफ वैभव की तूफानी बल्लेबाजी पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।


(फोटो क्रेडिट: रवींद्र जडेजा/इंस्टा स्टोरी)

जडेजा की पोस्ट में छिपा था खास संदेश
रविंद्र जडेजा की ओर से शेयर की गई तस्वीर को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। कुछ फैंस का दावा है कि इस तस्वीर के जरिए जडेजा सूर्यवंशी को गेंदबाजों के लिए काल बता रहे हैं। जडेजा की इस पोस्ट को भी इसी क्रिकेट मीम और हास्य के अंदाज में देखा जा रहा है।

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
53 गेंदों में 204 रन बनाकर मचाई तबाही
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ मुकाबले में ऐसी बल्लेबाजी की, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने महज 53 गेंदों पर 204 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ए ने 250 रन का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर में हासिल कर लिया। भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुमार कुशाग्र और रिंकू सिंह ने टीम को जीत तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वैभव ने अपने नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की यह पारी सिर्फ एक बड़ी व्यक्तिगत पारी नहीं रही, बल्कि इस दौरान उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाए। उन्होंने महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था, जिन्होंने 29 गेंदों में शतक लगाया था। वैभव ने इसके बाद 40 गेंदों में 150 रन पूरे किए और फिर 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया। इस तरह उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 और सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का कारनामा भी किया। इससे पहले न्यूजीलैंड के चैड बोवेस ने 2024 में कैंटरबरी की ओर से ओटागो के खिलाफ 103 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
युवराज सिंह को दिया अपनी सफलता का श्रेय
इतनी कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी सफलता का श्रेय पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को भी दिया है। बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में वैभव ने बताया कि उनकी युवराज सिंह से करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई थी। इस दौरान युवराज ने उन्हें बल्लेबाजी के दौरान होने वाली कमियों के बारे में समझाया और उन पर काम करने के लिए मार्गदर्शन दिया। वैभव के मुताबिक, इस बातचीत से उन्हें अपने खेल को बेहतर बनाने में काफी मदद मिली। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, रविंद्र जडेजा की मजेदार पोस्ट ने इस चर्चा में एक नया रंग जोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें