फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI में नौकरी का सुनहरा मौका, 60 साल से कम उम्र के कर सकेंगे आवेदन

Tue, 10 Sep 2019 05:34 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन विश्लेषक (परफॉर्मेंस एनालिस्ट) के पद के लिए आवेदन मंगाए हैं। टीम प्रबंधन ने प्रदर्शन विश्लेषक की जरूरत के बारे में बताया था। पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 सितंबर है। इस पद के लिए आवेदन करने वाले की उम्र 60 साल से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने कहा, 'बोर्ड में विश्लेषक का काम छोटे से छोटा डाटा एकत्रित करना होगा। उसे इस काम को सीनियर टीम के द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रणाली के तहत करना होगा।' बोर्ड ने कहा, 'इसके साथ विश्लेषक कोचिंग और तकनीकी सदस्यों को खेल की रणनीतिक तैयारियों में मदद करेगा। उसे विरोधी टीम के मजबूत और कमजोर पक्षों पर ध्यान रखना होगा।'

आवेदन करने के इच्छुक के पास राज्य स्तर की सीनियर टीम या उससे ऊंचे स्तर की टीम के साथ काम करने का तीन साल का अनुभव होना चाहिए। प्रदर्शन विश्लेषक 24 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे पांच मैचों की टी-20 सीरीज के साथ टीम से जुड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम के साथ काम करने वाली पहली विश्लेषक आरती नागले थी जो 2014 से 2018 तक इस पद पर रहीं। यहां क्लिक करके सीधे करें एप्लाई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें