फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Achievement: लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली सबसे युवा भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं नीलम, बनाए 202* रन

Tue, 10 Dec 2024 08:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नीलम ने अपनी पारी में 27 चौके और दो छक्के लगाए जिससे उत्तराखंड ने 50 ओवर में दो विकेट पर 371 रन का स्कोर खड़ा किया। नीलम अपने शानदार कौशल और दमदार पारी की मदद से भारतीय महिला क्रिकेटरों की एलीट सूची में शामिल हो गई हैं जिसमें कम ही क्रिकेटर शामिल हो पाए हैं।
विज्ञापन
नीलम भारद्वाज - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की 18 वर्षीय नीलम भारद्वाज ने इतिहास रचा और वह लिस्ट ए मैच में दोहरा शतक लगाने वाली भारत की सबसे युवा महिला क्रिकेटर बन गई हैं। सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में नगालैंड के खिलाफ नीलम ने 137 गेंदों पर नाबाद 202 रन बनाए। नीलम की दमदार पारी की मदद से उत्तराखंड ने नगालैंड पर 259 रनों से जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

नीलम ने अपनी पारी में 27 चौके और दो छक्के लगाए जिससे उत्तराखंड ने 50 ओवर में दो विकेट पर 371 रन का स्कोर खड़ा किया। नीलम अपने शानदार कौशल और दमदार पारी की मदद से भारतीय महिला क्रिकेटरों की एलीट सूची में शामिल हो गई हैं जिसमें कम ही क्रिकेटर शामिल हो पाए हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए नगालैंड की पारी महज 112 रन पर ढेर हो गई। 

उत्तराखंड की कप्तान और भारतीय टीम की अनुभवी गेंदबाज एकता बिष्ट ने सामने से नेतृत्व किया और पांच विकेट झटके। इस दौरान एकता का इकॉनोमी रेट 1.40 रहा। नीलम की पारी और एकता की गेंदबाजी से उत्तराखंड की टीम नगालैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही। इससे पहले, इसी साल श्वेता सहरावत पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थी जिन्होंने लिस्ट ए मैच में दोहरा शतक जड़ा था। दिल्ली के लिए खेलते हुए श्वेता ने 150 गेंदों पर 242 रन की पारी खेली थी। 

विज्ञापन

मंधाना-मिताली ने भी जड़े हैं दोहरा शतक
महिला क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाली भारतीय खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना और मिताली राज भी शामिल हैं। मंधाना ने 2013-14 में महाराष्ट्र अंडर-19 के लिए गुजरात अंडर-19 के खिलाफ नाबाद 224 रन बनाए थे। वहीं, मिताली ने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ 214 रन बनाए थे। मिताली का यह स्कोर महिला टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च निजी स्कोर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें