फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफीः यूपी ने विदर्भ को हराया

Mon, 18 Feb 2013 08:44 PM IST
इंदौर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षदीप नाथ (70), प्रशांत गुप्ता (65) और तन्मय श्रीवास्तव (51) के अर्धशतकों से उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी सेंट्रल जोन के मुकाबले में विदर्भ को एकतरफा मुकाबले में 96 रन से हरा दिया। उत्तर प्रदेश ने छह विकेट पर 286 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में विदर्भ की टीम 42 ओवर में 190 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


पहला विकेट मात्र चार रन पर गिर जाने के बाद ओपनर अक्षय कोल्हर (76) और उर्वेश पटेल (36) ने दूसरे विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी कर यूपी की मुश्किल जरूर बढ़ा दी लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही इम्तियाज अहमद ने तीन और राजबहादुर, अमित मिश्रा तथा अली मुर्तजा ने दो-दो विकेट लेकर विदर्भ की पारी को जल्दी समेट दिया। उत्तर प्रदेश को इस जीत से बोनस अंक सहित पांच अंक मिले।

एक अन्य मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने गोवा को 170 रन से रौंद दिया जबकि बेहद कांटे के मुकाबले में बड़ौदा ने सौराष्ट्र को एक विकेट से हराया। बंगाल ने झारखंड को तीन विकेट से, कर्नाटक ने हैदराबाद को 47 रन से, केरल ने तमिलनाडु को पांच विकेट से मध्य प्रदेश ने राजस्थान को छह विकेट से और उड़ीसा ने त्रिपुरा को चार विकेट से हराकर अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें