फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA vs BAN: दूसरे टी20 मैच में भी अमेरिका ने बांग्लादेश को हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

Fri, 24 May 2024 09:06 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इस मैच में अमेरिका ने अपना दमखम दिखाते हुए शाकिब-अल-हसन की अगुवाई वाली टीम को छह रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
अमेरिका बनाम बांग्लादेश - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को खेला गया। इस मैच में अमेरिका ने अपना दमखम दिखाते हुए शाकिब-अल-हसन की अगुवाई वाली टीम को छह रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले अमेरिका ने पहले टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज की थी। टी20 विश्व कप 2024 से पहले बांग्लादेश को दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने टी20 सीरीज गंवा दी है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिलाई अमेरिका को जीत
प्रेरी व्यू क्रिकेट कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने छह विकेट खोकर 144 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 19.3 ओवर में 138 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अमेरिका की लगातार दूसरी जीत में अली खान ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 18वें ओवर में अली ने पहले शाकिब-अल-हसन को आउट किया। तीसरी गेंद पर तंजिम हसन शेख को पवेलियन भेजा। इसके बाद पारी के 20वें ओवर में रिशाद हुसैन का विकेट चटकाया। अली खान का जन्म पाकिस्तान में हुआ। उन्होंने 3.3 ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च किए। 

अमेरिका की पारी
दूसरे टी20 मैच में अमेरिका की शुरुआत अच्छी हुई थी। कप्तान मोनाक पटेल और स्टीवन टेलर के बीच पहले विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई। इसे रिशाद हुसैन ने तोड़ा। उन्होंने स्टीवन को आउट किया। 28 गेंदों में वह 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद एंड्री गॉस बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। इस मैच में आरोन जोन्स 35, कोरी एंडरसन 11, हरमीत सिंह शून्य, मोनाक पटेल 42, नितीश कुमार सात (नाबाद) और शेडली (नाबाद) सात रन बनाए। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


बांग्लादेश की पारी
145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत झटके के साथ हुई। सौरभ नेत्रवलकर ने सौम्य सरकार को एक रन के स्कोर पर आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद तंजिद हसन 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में नाजमुल हसन शांतो 3, तौहिद हृदौय 25, शाकिब अल हसन 30, महमुदुल्लाह तीन, जेकर अली चार, रिशाद हुसैन नौ, तंजिम हसन साकिब शून्य, शोरिफुल इस्लाम एक और मुस्तफिजुर रहमान (नाबाद) ने एक रन बनाया। अमेरिका के लिए अली खान ने तीन और सौरभ ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें