अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर अबु धावी टी10 लीग 2025 से जुड़ी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते 25 वर्षीय ऑफ-स्पिनर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर अबु धावी टी10 लीग 2025 से जुड़ी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तीन उल्लंघनों का आरोप लगाया है। इन आरोपों के चलते 25 वर्षीय ऑफ-स्पिनर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रेड्डी ने इस लीग में यूपी नवाब्स टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें 21 नवंबर से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देना होगा। आईसीसी ने कहा है कि अनुशासनात्मक प्रक्रिया पूरी होने तक वह इस मामले पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं करेगा। अखिलेश रेड्डी ने इस साल नॉर्थ अमेरिका टी20 कप में अपना यूएसए डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने चार मैच खेले थे।
विज्ञापन
रेड्डी पर इन धाराओं के उल्लंघन का लगा आरोप
आर्टिकल 2.1.1 – मैच के परिणाम, प्रगति, संचालन या किसी भी पहलू को फिक्स करने या प्रभावित करने का प्रयास।
आर्टिकल 2.1.4 – किसी अन्य प्रतिभागी को आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन करने के लिए उकसाना या प्रोत्साहित करना।
आर्टिकल 2.4.7 – जांच में बाधा डालना, जिसमें मोबाइल डिवाइस से डेटा और संदेशों को हटाना शामिल है।