अगले साल अमेरिका में भी क्रिकेट की धूम मच सकती है। अमेरिका और वेस्टइंडीज में संयुक्त रूप से महिला टी-20 विश्वकप का आयोजन करने की तैयारी चल रही है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल ग्राउंड में विश्व कप के मैच खेले जा सकते हैं। आईसीसी में अमेरिकन प्रोजेक्ट से जुड़ी अधिकारी फारा गोरसी के अनुसार वेस्टइंडीज क्रिकेट के प्रमुख जानी ग्रेव भी इस आयोजन को लेकर उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रेव पर इस टूर्नामेंट का आयोजन करने की जिम्मेदारी है।
अमेरिका में महिला क्रिकेट को लेकर जागरुकता नहीं है
अमेरिकी टीम
- फोटो : usawomancricket.org
गोरसी कहती हैं कि हम इस प्रोजेक्ट पर काफी गंभीरता से विचार कर रहे हैं। अमेरिका में महिला क्रिकेट को लेकर जागरुकता नहीं है। ऐसे आयोजन से यहां महिलाओं के क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा और दुनिया में भी महिला क्रिकेट को तवज्जो मिलेगी।
लॉडरहिल में पिछले दो साल से कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच हो रहे हैं
अमेरिकी क्रिकेट
- फोटो : america espn cricinfo
लॉडरहिल में पिछले दो साल से कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच हो रहे हैं। पिछले साल यहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टी-20 मैच भी हुआ था। इसी मैदान में महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप का आयोजन किया जा सकता है।
2018 सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाने हैं
अमेरिकी क्रिकेट
- फोटो : usa cricket
गोरसी ने कहा कि 2018 सितंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाने हैं। जिनमें से 4 से 6 मैच अमेरिका के लॉडरहिल ग्राउंड में खेले जा सकते हैं। गोरसी ने कहा कि अभी आयोजन की 50 फीसदी उम्मीद है। अमेरिका में आयोजन हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।