फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः सर्विसेज ने कसा यूपी पर शिकंजा

Mon, 07 Jan 2013 09:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश पर सर्विसेज ने शिकंजा कस लिया है। पहली पारी में यूपी को 134 रन पर समेटने के बाद सर्विसेज की टीम ने मैच के दूसरे दिन 263 रन बनाए। जवाब में दूसरी पारी में स्टंप्स तक यूपी के चार विकेट 138 रन पर गिर चुके थे। रजत पालीवाल ने (112) और सरबजीत सिंह ने 40 रन बनाकर टीम को विशाल बढ़त दिलाई।
विज्ञापन


सुबह पांच विकेट पर 154 रन से आगे खेलने उतरी सर्विसेज को रजत पालीवाल और सरबजीत सिंह 194 रन तक ले गए। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी निभाई। यूपी की ओर से अंकित राजपूत ने 61 रन पर सर्वाधिक पांच जबकि इम्तियाज अहमद ने तीन और सुदीप त्यागी ने दो विकेट लिए।

जवाब में दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और मुकुल डागर बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि बाद में तन्मय श्रीवास्तव ने (54) और कप्तान मोहम्मद कैफ  (33) ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही टीम एक बार फिर लड़खड़ा गई। स्टंप्स के समय आरिश आलम 33 और एकलव्य द्विवेदी आठ रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरी पारी में सर्विसेज की ओर से चारो विकेट सूरज यादव ने लिए।
विज्ञापन


हरभजन पर लगा जुर्माना
झारखंड के खिलाफ मैच के दौरान अंपायर से दुर्व्यवहार के कारण पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया द्दस्। मैच रेफरी सुनील ए चतुर्वेदी ने कहा कि अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के कारण हरभजन पर बीसीसीआई के नियम 2.13 के लेवल वन के तहत जुर्माना किया गया है।

झारखंड की पारी के दौरान सनी गुप्ता के खिलाफ हरभजन के कैच की अपील को अंपायर सीके नंदन ने ठुकरा दिया जिसके बाद हरभजन ने इस फैसले का जबरदस्त विरोध किया। हरभजन अंपायर को देर तक घूरते रहे और कुछ शब्द भी कहते देखे गए। ओवर की समाप्ति के बाद भी वह फील्डिंग के दौरान अंपायर को देर तक घूरते रहे। बाद में मैच रेफरी ने उन्हें दोनों अंपायरों और पंजाब टीम के मैनेजर विपुल शर्मा की उपस्थिति में बुलाकर उन्हें यह जुर्माना सुनाया।

बड़ौदा के खिलाफ मुंबई का विशाल स्कोर
वसीम जाफर (150), सचिन तेंदुलकर (108) के बाद अभिषेक नायर के नाबाद 122 रन की मदद से मुंबई ने बड़ौदा के खिलाफ मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 524 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया। इस रणजी सीजन में नायर का यह तीसरा शतक है। आदित्य तारे ने 64 जबकि धवल कुलकर्णी ने 27 रन की पारी खेली। बड़ौदा की ओर से मुर्तजा वहोरा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

पंजाब के खिलाफ झारखंड मजबूत
रमीज नेमत के 100 और इशांक जग्गी के नाबाद 126 रन की मदद से पंजाब के खिलाफ झारखंड ने मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 310 रन बना लिए हैं। खराब मौसम के कारण दूसरे दिन लगभग तीन घंटे का खेल प्रभावित हुआ। सुबह तीन विकेट पर 195 रन से आगे खेलने उतरी झारखंड के लिए नेमत और जग्गी ने अपना शतक पूरा किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी निभाई। पंजाब की ओर से सिद्धार्थ कॉल ने तीन, सरबजीत लड्डा ने दो और हरभजन सिंह ने एक विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें