फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LLC Ten-10: एलएलसीटेन-10 का उद्घाटन करेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ब्रेट ली भी होंगे समारोह का हिस्सा

Wed, 12 Feb 2025 09:00 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर गायक स्वरूप खान अपनी गायकी से क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन पर दोगुना तड़का लगाएंगे। इसके बाद आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स और वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद के बीच लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10 - फोटो : Legends League Cricket
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट का रोमांच एलएलसीटेन10 लीग के जरिये सिर चढ़कर बोलने को तैयार है। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट की ओर से आयोजित की जा रही इस लीग का उद्घाटन बृहस्पतिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में रंगारंग अंदाज में किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात तेज गेंदबाज ब्रेट ली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर गायक स्वरूप खान अपनी गायकी से क्रिकेट प्रेमियों के मनोरंजन पर दोगुना तड़का लगाएंगे। इसके बाद आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स और वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद के बीच लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

वेव्स चैनल पर देखे जा सकेंगे मैच
एलएलसीटेन10 लीग उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह को एक नई दिशा देगी। यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मौका प्रदान करने जा रही है। लीग के सभी मैचों का प्रसार भारती के वेव्स चैनल पर सीधा प्रसारण होगा।

12 टीमें कर रही हैं भागीदारी
लीग में उत्तर प्रदेश की 12 टीमें खेल रही हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न शहरों के खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीमों के मेंटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ब्रेट ली हैं। लीग के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा हैं, जबकि लीग कमिश्नर जोंटी रोड्स हैं।

विज्ञापन

तीन ग्रुप में बांटी गई हैं 12 टीमें
इस टूर्नामेंट के लिए 12 टीमों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में झांसी, नोएडा, गाजियाबाद और वाराणसी की टीमें हैं। वहीं, ग्रुप-2 में मेरठ, मोरादाबाद, केरासा लखनऊ और डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ की टीमें हैं। ग्रुप-3 में मथुरा, कानपुर, आगरा और बरेली की टीमें हैं। ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेले जाएंगे। वहीं, नॉकआउट राउंड में फाइनल समेत छह मैच खेले जाएंगे। कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे।

22 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 13 से 22 फरवरी 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, इस लीग में सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 21 फरवरी को दिग्गज गायक जावेद अली लाइव परफॉर्म करेंगे, जबकि 22 फरवरी को फाइनल वाले दिन दिग्गज गायक कैलाश खेर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को शुभकामना संदेश भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें