फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

IPL 2022: अब आईपीएल में कभी नहीं दिखेंगे यूनिवर्स बॉस? लीग में कई रिकॉर्ड अब भी उनके नाम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 25 Jan 2022 09:07 AM IST

सार

क्रिस गेल का आईपीएल करियर खत्म हो चुका है। उन्होंने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में गेल का बल्ला खूब बोला है। अभी भी कई रिकॉर्ड उनके नाम हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिस गेल - फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब आईपीएल नहीं खेलेंगे। गेल ने इस बात का आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन वो इस सीजन इस लीग का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद 42 साल के गेल के लिए आईपीएल में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। गेल ने मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। इसका मतलब है कि फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन में गेल पर बोली नहीं लगेगी। पिछले सीजन में भी गेल के सभी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब गेल ने खुद ही आईपीएल में खेलने में रुचि नहीं दिखाई है। 

गेल इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में 4965 रन बनाए हैं। गेल आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ एबी डिविलियर्स और डेविड वार्नर ने ही बनाए हैं। 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज छक्के
क्रिस गेल 357
एबी डिविलियर्स 251
रोहित शर्मा 227
एम एस धोनी 219
कीरोन पोलार्ड 214

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में गेल सबसे आगे हैं। उन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। वहीं गेल आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में गेल ने छह शतक लगाए हैं। 
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाज मैच रन शतक
क्रिस गेल 142 4965 6
विराट कोहली  207 6283 5
डेविड वार्नर 150 5449 4
शेन वाटसन 145 3874 4
एबी डिविलियर्स 184 5162 3

आईपीएल में गेल का प्रदर्शन
आईपीएल के 142 मैचों में क्रिस गेल ने 39.72 के औसत और 148.96 के शानदार औसत से 4965 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 175 रन की थी। आईपीएल में सबसे बड़ी पारी भी गेली ने ही खेली है। कोई दूसरा बल्लेबाज आईपीएल में 175 रन की पारी नहीं खेल पाया है। गेल ने इस पारी में 17 छक्के लगाए थे। कोई भी दूसरा बल्लेबाज आईपीएल की एक पारी में 17 छक्के नहीं लगा पाया है। 

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम ही है। उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़ दिया था। वो एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने लगातार दो सीजन में आईपीएल की ऑरेंज कैप जीती है। (आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है।)
विज्ञापन

एक टीम से खेलते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाए
गेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 263 छक्के लगाए हैं। यह किसी एक टीम से खेलते हुए गेल के सबसे ज्यादा छक्के हैं। गेल ने आईपीएल के चार सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। IPL के चौथे सीजन (2011) में उन्होंने 44 छक्के, 5वें सीजन (2012) में 59 छक्के, 6वें सीजन (2013) में 51 छक्के और 8वें सीजन (2015) में 38 छक्के लगाए थे। इन सभी सीजन में वे सर्वाधिक छक्के लगाने वालों की लिस्ट में टॉप पर थे।

गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 61 छक्के लगाए हैं, जो कि किसी एक टीम के खिलाफ उनके सबसे ज्यादा छक्के हैं। गेल ने हमवतन ड्वेन ब्रावो के खिलाफ सबसे ज्यादा 17 छक्के लगाए हैं। इमरान ताहिर के खिलाफ 12 छक्के लगाए हैं। वहीं, पीयूष चावला, राशिद खान और शाहिद अफरीदी के खिलाफ 11-11 छक्के लगाए हैं।

18 बार एक मैच में 10 या इससे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड
गेल के नाम 18 बार एक मैच में 10 या इससे ज्यादा छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड है। उनके बाद इविन लुइस, आंद्रे रसेल और श्रेयस अय्यर ने 3-3 बार यह मुकाम हासिल किया।

टी-20 में सबसे ज्यादा सेंचुरी और फिफ्टी भी गेल के नाम
गेल ने ओवरऑल टी-20 करियर (अंंतरराष्ट्रीय और लीग मिलाकर) के 454 मैचों की 446 पारियों में 1047 छक्के लगाए हैं। उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में 14,357 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में उन्होंने 22 सेंचुरी और 87 फिफ्टी लगाई हैं, जो कि सबसे ज्यादा है। टी-20 में सबसे ज्यादा चौके ( 1111) लगाने का रिकॉर्ड भी गेल के नाम है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next