फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के मंत्री ने विराट कोहली को दिया खुला चैलेंज, VIDEO में सामने आई वजह

Tue, 22 May 2018 06:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन, बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को खुला चैलेंज किया है। दरअसल, कभी खुद खिलाड़ी रहे राठौड़ ने लोगों को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए एक नया प्रयोग किया है।

 

विज्ञापन

2 of 4

अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर राठौड़ ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो देश के लोगों से फिटनेस की अपील कर रहे हैं। वीडियो में वह दफ्तर में ही पुश अप्स करते हुए दिखते हैं। राठौड़ ने इस मुहिम को हम फिट तो इंडिया फिट का नाम दिया है।

विज्ञापन

3 of 4

केंद्रीय मंत्री ने इसी वीडियो में स्टार शटलर साइना नेहवाल, बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को टैग कर चैलेंज किया। अब राठौड़ की इस पहल को काफी सराहा जा रहा है। पिछले साल ही खेल मंत्री बने राठौड़ ने वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा से प्रभावित होने की बात कही है।
 

विज्ञापन

4 of 4
लोग न सिर्फ सोशल मीडिया पर राठौड़ की मुहिम की सराहना कर रहे हैं बल्कि व्यायाम करते खुद की फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं। एथेंस ओलंपिक खेल के सिल्वर मेडलिस्ट रहे राज्यवर्धन की इस अद्भुत मुहिम जल्द ही आमलोगों के बीच भी वायरल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें