फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टे का 50 फीसदी पैसा चढ़ता है डी कंपनी को भेंट

Tue, 28 May 2013 01:14 AM IST
नई दिल्ली/शुजात आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि आईपीएल-6 फिक्सिंग में अरबों रुपये का सट्टा लगा। पुलिस भी मान रही है कि इसके पीछे अंडरवर्ल्ड के डॉन का हाथ है।
विज्ञापन


सट्टे में मुनाफे का 50 फीसदी हिस्सा डी कंपनी के अनीस इब्राहिम को जाता है जबकि बाकी बची रकम भारत के बुकीज में बांटता है।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए बुकीज ने इस बात का खुलासा किया। डी कंपनी के इशारे पर ही खिलाड़ियों को रुपये दिए गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अश्विनी की सूचना के बाद सुनील भाटिया और याहिया जैसे बड़े बुकीज पुलिस के हत्थे चढ़े।

अश्विनी ने पुलिस को बताया कि हैदराबाद का बुकी आमिर के इशारे पर देश में सट्टे का कारोबार चला रहा है। आमिर के सुनील दुबई नामक बुकी से संबंध हैं। सुनील के संबंध सीधे डी कंपनी के अनीस इब्राहिम से हैं।
विज्ञापन


डी कंपनी के इशारे पर फिक्सिंग का पूरा खेल खेला जाता है। सुनील हवाला के जरिए आमिर तक पैसा पहुंचाता था, जहां से आमिर खिलाड़ियों तक पैसा पहुंचाता था।

सूत्रों की मानें तो सुनील दुबई का 2007 में सट्टेबाजी में नाम आया था। लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई थी। अश्विनी अग्रवाल, सुनील भाटिया और याहिया आदि सभी बुकीज आमिर के लिए ही काम रहे हैं।
विज्ञापन


देश में बुकीज का बड़ा नेटवर्क आमिर ही चला रहा है। पुलिस को आमिर की ई-मेल आईडी मिली है। उसके आधार पर पुलिस अन्य जानकारियां जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें