फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कपः पृथ्वी शॉ के नाम दर्ज हुए ढेरों रिकॉर्ड, कोहली पिछड़े

Sat, 03 Feb 2018 05:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : cricbuzz
विज्ञापन
टीम इंडिया के नन्हें सितारों ने शनिवार को न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप पर चौथी बार कब्जा जमाया। दिल्ली के मनजोत कालरा के तूफानी शतक के बदौतल पृथ्वी शॉ के नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। 
विज्ञापन


मैच में कंगारू कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 47.2 ओवर 216 रन ही बना सकी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 217 रन के लक्ष्य को महज 38.5 ओर में ही हासिल कर लिया।  

बता दें कि अब तक अंडर-19 वर्ल्ड कप सबसे ज्यादा बार जीतने का कारनामा संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया और भारत के नाम था। इस बार पृथ्वी शॉ ने न सिर्फ चौथी बार देश के लिए वर्ल्ड कप जीता बल्कि अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज कराए। आइए जानते हैं  उन रिकॉर्ड्स के बारे में...
विज्ञापन

 

अंडर -19 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बने शॉ

पृथ्वी शॉ - फोटो : File
पृथ्वी शॉ अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। शॉ की वर्तमान आयु 18 साल और 86 दिन है। इससे पहले यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श के नाम थी। उनकी अगुवाई वाली टीम ने जब वर्ल्ड कप जीता था तो उनकी उम्र 18 साल और 102 दिन था।

शॉ ने की कोहली की बराबरी

अंडर-19 टीम इंडिया - फोटो : File
पृथ्वी शॉ ने जीत के मामले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की बराबरी की। दोनों के नाम बतौर कप्तान जीत का औसत 100 प्रतिशत है। शॉ और कोहली के नाम अभी तक लगातार 11 जीत दर्ज हैं।  
विज्ञापन

अंडर-19 में बनाए सबसे अधिक रन

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ का बल्ला इस वर्ल्ड कप में जमकर चला और उन्होंने इस टूर्नामेंट के 6 मैचों में 65.25 के औसत से 261 रन बनाए। बता दें कि यह बतौर कप्तान अब तक के सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद के नाम था। उन्होंने 2012 के वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 49.20 के औसत से 246 रन बनाए थे। जबकि कोहली ने 2008 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 47.00 के औसत से 235 रन बनाए थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें