फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 world cup: जोश व आत्मविश्वास से लबरेज भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगी खिताबी जंग

Sun, 09 Feb 2020 02:55 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश अंडर-19 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चार बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली टीम इंडिया की निगाहें पांचवें खिताब पर होंगी।

विज्ञापन


वर्ल्ड कप में भारत ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। मौजूदा विश्व कप में भारत ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वो काबिले तारीफ है। बल्लेबाजी में दिव्यांश सक्सेना और यशस्वी जायसवाल पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

जायसवाल अपने  बेहतरीन फॉर्म में हैं। अभी तक उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अर्धशतक और एक शतक की मदद से 312 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी का पूरा दारोमदार कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई और अथर्व अंकोलेकर पर होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बांग्लादेश

रविवार को टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ बांग्लादेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उतरेगी। वहीं, दूसरी तरफ से बांग्लदेश की टीम पहली बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया है।

अगर एक नजर रिकॉर्ड पर डाले तो भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने तीन और बांग्लादेश ने एक मुकाबला जीता है। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें टीम इंडिया ने 18 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि बांग्लादेश ने सिर्फ तीन मैचों में जीत दर्ज की है।

टीमें (संभावित) :

भारत: प्रियम गर्ग (कप्तान), कार्तिक त्यागी, यशस्वी जायसवाल, विद्याधर पाटील, तिलक वर्मा, शुभांग हेगड़े, दिव्यांश सक्सेना, रवि बिश्नोई, शास्वत रावत, ध्रूव जुरेल, सिद्देश वीर, आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, सुशांत मिश्रा, कुमार कुशाग्र।

बांग्लादेश : अकबर अली (कप्तान), तौहित हृदॉय, शेरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन, मृत्युंजय चौधरी, राकिबुल हसन, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अभिषेक दास, महामुदुल हसन जॉय, प्रांतिक नवरोसे नबील, परवेज हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शाहीन आलम, हसन मुराद।
विज्ञापन

दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

चेतेश्वर पुजारा

मैं आप लोगों को यही कहना चाहता हूं कि अभी तक जो करते आए हैं वही कीजिएगा। फाइनल का अतिरिक्त दबाव मत लीजिएगा। अपना नैसर्गिक खेल खेलिए और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप कप घर लेकर आएंगे।


ऋद्धिमान साहा

वैसे ही दम दिखाते रहिए जैसा आप हमेशा दिखाते आए हैं। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके सामने कौन सी विपक्षी टीम है, बस धुंआ उड़ा दो।


अजिंक्य रहाणे

जिस तरह खेलते आए हैं उसी तरह खेलिए। हम सब आपका समर्थन करते हैं। पूरा देश आपके साथ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें