फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Under-19 World Cup: टूर्नामेंट पर कोरोना का साया, जिंबाब्वे के चार खिलाड़ी संक्रमित 

Tue, 04 Jan 2022 11:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

संक्रमित पाए गए चारों खिलाड़ी फिलहाल एकांतवास में हैं। सेंट किट्स एंड नेविस में बाकी टीम में शामिल होने से पहले उनका फिर से परीक्षण किया जाएगा। वेस्टइंडीज में होने वाले टूर्नामेंट में दस दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
अंडर 19 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के लिए जिंबाब्वे की टीम में शामिल कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। इन चारों खिलाड़ियों ने हाल ही में यहां आयरलैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ चार मैचों की वनडे सीरीज में शिरकत की थी। 
विज्ञापन


जिंबाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इन चारों खिलाड़ियों के सक्रंमित होने की पुष्टि की है। वेस्टइंडीज में 14 जनवरी से पांच फरवरी तक होने वाले टूर्नामेंट में जिंबाब्वे को ग्रुप सी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है।

संक्रमित पाए गए चारों खिलाड़ी फिलहाल एकांतवास में हैं। सेंट किट्स एंड नेविस में बाकी टीम में शामिल होने से पहले उनका फिर से परीक्षण किया जाएगा, जहां टीम 9 और 11 जनवरी को होने वाले आधिकारिक अभ्यास मैचों में कनाडा और बांग्लादेश का सामना करेगी। 
विज्ञापन


टीम का पहला मैच 16 जनवरी को अफगानिस्तान के साथ होगा उसके बाद टीम 20 जनवरी को पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगी। अंतिम ग्रुप मैच में 22 जनवरी को पाकिस्तान का सामना करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें