दरअसल भारतीय बल्लेबाजी के दौरान
शुभमन गिल के जूते का फीता खुल जाता है। इसकी वजह से मैच कुछ देर के लिए रुक जाता है। कुछ देर के बाद गिल के जूते का फीता एक पाकिस्तानी खिलाड़ी बांधते हुए नजर आता है। ऐसा ही एक नजारा पाक बल्लेबाजी के दौरान भी नजर आता है। पाक बल्लेबाज के जूते बांधने में भारतीय फील्डर मदद करता हुआ दिखाई देता है।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों की तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और हर तरफ इसकी तारीफ की जाने लगी। फैंस ने इस फोटो को ट्वीट कर लिखा, 'दोनों प्रतिद्वंदी है, दुश्मन नहीं।'