थांडो के इस चमत्कारिक प्रदर्शन के बूते ही दक्षिण अफ्रीकी टीम 79 रन से विजयी हुई। थांडो ने 2017 में अपना करियर शुरू किया था। मैच के बाद थांडो ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पिता मखाया का भी जिक्र किया। थांडो ने कहा कि, 'आज पिता को उन पर गर्व हो रहा होगा।
बताते चलें कि मखाया एंटिनी ने1998 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। 2011 में भारत के खिलाफ टी-20 मैच खेल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले इस खिलाड़ी ने अपने करियर में 101 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्हें 390 विकेट झटके।
173 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 266 शिकार किए तो 10 टी-20 और 9 आईपीएल मैच भी खेले थे।