फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद फिर से आ रहा है आपका यह प्यारा 'चेतक', खूबियों में कंपनी ने किए यह बदलाव

Tue, 24 Jul 2018 11:08 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल पहले बंद हुआ आपका प्यारा चेतक फिर से वापसी करने जा रहा है। बजाज ऑटो ने फिर से इसे रिलांच करने की योजना बनाई है। स्कूटर की खूबियों में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। हालांकि अभी इसको बाजार में आने में कम से कम 6-8 महीने का वक्त लगेगा। कंपनी अब इस स्कूटर में आज के समय के अनुसार कई नए फीचर्स देने जा रही है, जिससे यह अन्य कंपनियों के स्कूटर से टक्कर ले सकें। 

विज्ञापन


होगा नया नामकरण 

बजाज ने अपने इस स्कूटर को लांच करने से पहले नया नामकरण भी कर दिया है। यह चेतक चिक के नाम से जाना जाएगा। 2008 में इसे बंद करने के बाद फिर से शुरू करने के पीछे कंपनी स्कूटर सेगमेंट में भी अपनी हिस्सेदारी को बढ़ना चाहती है।

नहीं मारनी पड़ेगी किक

इस स्कूटर में लोगों को किक मारकर स्टार्ट नहीं करना पड़ेगा। बल्कि एक बटन को दबाने भर से यह स्टार्ट हो जाएगा। नए बजाज चेतक में यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट, सीबीएस ब्रेक्स, बड़ा फ्यूल टैंक और ओवल शेप्ड हेडलैम्प्स होंगी। नए मॉडल में 125सीसी का एयर कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 9-10 बीएचपी पावर और 9 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार तक हो सकती है कीमत

हालांकि इस स्कूटर का दाम कंपनी ज्यादा रख सकती है। नया स्कूटर खरीदने के लिए लोगों को 60-70 हजार रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं, लेकिन अभी कंपनी ने वास्तविक कीमत का खुलासा नहीं किया है। 

34 साल पहले हुआ था लांच

1972 में कंपनी ने सबसे पहले चेतक को भारतीय बाजार में उतारा था। तब कंपनी का 'हमारा बजाज' टैगलाइन काफी मश्हूर हुई थी। लेकिन इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं करने के कारण कंपनी को यह 2006 में बंद करना पड़ा था। 

होंगी यह खूबियां

इसमें आरामदायक राइडिंग पोजिशन, अंडर सीट स्टोरेज, अपराइड हैंडलबार, वाइड फुट पेग्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस ऑल डिजिटल कंसोल दिया जाएगा। इस स्कूटर को महिलाएं और पुरुष दोनों ही चला सकेंगे, जिससे यह यूनिसेक्स स्कूटर की श्रेणी का होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें