फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो : हार्दिक पांड्या ने जमाया दमदार शॉट, अंपायर की बची जान

Sat, 05 Aug 2017 08:17 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीस स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 622/9 के स्कोर पर घोषित की। जवाब में श्रीलंका ने शुक्रवार को स्टंप्स तक 20 ओवर में 50 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। 
विज्ञापन


टीम इंडिया की बल्लेबाजी के दौरान एक पल ऐसा आया जब दर्शकों की सांसे थम गई थी। दरअसल, भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के शॉट पर अंपायर रॉड टकर की जान बच गई।

भारतीय ऑलराउंडर ने श्रीलंका की तरफ से डेब्यू कर रहे पुष्पकुमारा की गेंद पर गेंदबाज के पास से एक दमदार शॉट जमाया। उन्होंने हवा में स्ट्रैट ड्राइव लगाया, जिस पर अंपायर रॉड टकर बाल-बाल बचे। 
विज्ञापन


Turns out Rod Tucker is The One after all. Someone give Morpheus a bell and let him know he's got the wrong bloke... pic.twitter.com/NfmataApjB— The Cricket Paper (@TheCricketPaper) August 4, 2017
विज्ञापन

स्ट्रैट ड्राइव था या बम का गोला!

हार्दिक पांड्या
पांड्या का शॉट इतना तेज था कि अगर अंपायर रॉड टकर को लग जाती तो उनकी हालत खराब हो सकती थी। हालाकिं, अंपायर ने फुर्ती दिखाई और वो अपने आप को बचाने में कामयाब हो गए। 

श्रीलंका के मिलिंडा पुष्पकुमारा पारी का 132वां ओवर कर रहे थे। दूसरी गेंद पर पांड्या ने आगे बढ़कर तेज स्ट्रेट ड्राइव लगाया, जो अंपायर रॉड टकर के बिल्कुल बगल से होकर निकला। लेकिन अंपायर रोड टकर ने तेजी दिखाते हुए उस खतरनाक शॉट से खुद को बचाया। टकर गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे।

इसके बाद अंपायर ने पांड्या को मजाकिया लहजे में समझाइश दी कि स्थिति गंभीर हो सकती थी। साथी खिलाड़ी भी ये देख मुस्कराए बिना नहीं रह सके, लेकिन इसके साथ ही टीम इंडिया के खाते में 4 रन जुड़ गए। हार्दिक पांड्या बड़ी पारी नहीं खेल सके और 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें