पहले टेस्ट में आजिंक्य रहाणे और शिखर धवन का विवादास्पद आउट होना चर्चा में रहा। फलस्वरुप भारत की हार के पीछे गलत अंपायरिंग को दोषी पाया गया।
दूसरे टेस्ट में भी यह सिलसिला जारी है। दूसरे दिन भारत की पारी 408 पर सिमट गई है। इस बार चेतेश्वर पुजारा गलत अंपायरिंग का शिकार हुए है।
पहले दिन वे मुरली विजय के साथ क्रीज पर जमे थे। 33वें ओवर में हेजलवुड की तीसरी गेंद पुजारा के पैड को टच करते हुए हैडिन के हाथों में फंस गई और अपील के बाद वे आउट करार दिए गए।
अंपायर के गलत फैसले की निराशा उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। अंपायर के आउट देने के कुछ देर तक वे हैरानी से क्रीज पर भी मौजूद रहे।