फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: उमेश यादव ने चटकाया आईपीएल 2022 पहला विकेट, पहली नो और वाइड बॉल भी उनके ही नाम, देखें सभी रिकॉर्ड

Sat, 26 Mar 2022 08:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उमेश यादव ने आईपीएल 2022 का पहला विकेट लिया है। वहीं इस सीजन का पहला रन चेन्नई के डेवोन कॉन्वे के बल्ले से निकला। अंबाती रायुडू इस सीजन रन आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने। 
 
विज्ञापन
उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का पहला मैच चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में कोलकाता के लिए पहला ओवर करने वाले उमेश यादव ने सीजन का पहला विकेट भी अपने नाम किया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को नितीश राणा के हाथों कैच आउट कराया। वहीं इस सीजन का पहला रन चेन्नई के डेवोन कॉन्वे के बल्ले से निकला। हालांकि, इस सीजन का पहला रन वाइड के रूप में बना था, लेकिन बल्ले से पहला रन कॉन्वे ने बनाया। अंबाती रायुडू इस सीजन रन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीं पहली स्टंपिंग शेल्डन जैक्सन के नाम रही। उन्होंने रॉबिन उथप्पा को आउट किया। 
विज्ञापन


यहां हम बता रहे हैं कि आईपीएल 2022 का पहला विकेट, पहला रन, पहला कैच और बाकी रिकॉर्ड किन खिलाड़ियों के नाम रहे। 

पहली गेंदः उमेश यादव
पहला रनः डेवोन कॉन्वे
पहला विकेटः उमेश यादव
पहली वाइड गेंदः उमेश यादव
पहली नो गेंदः उमेश यादव
पहला कैचः नीतीश राणा
पहली स्टंपिंगः शेल्डन जैक्सन
पहला रन आउटः श्रेयस अय्यर/सुनील नरेन
पहला चौकाः रॉबिन उथप्पा
पहला छक्काः राॉबिन उथप्पा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें