फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AUSvsIND: सीरीज से बाहर हुए उमेश को मिली खुशखबरी, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म

Fri, 01 Jan 2021 03:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव के घर खुशखबरी आई है। वह पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है।  इसकी जानकारी उमेश यादव ने खुद ट्वीट करके दी है। उमेश ने लिखा, 'इस दुनिया में स्वागत है छोटी परी। बहुत रोमांचित हूं कि तुम यहां हो।'

विज्ञापन


बता दें कि उमेश याव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो चुके हैं और वह जल्द ही स्वदेश लौटने वाले हैं। दरअसल, वह बार्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन उमेश यादव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
 


बीसीसीआई ने उमेश यादव को दी बधाई
वहीं, इस मौके पर बीसीसीआई ने ट्वीट करके उमेश यादव को बधाई दी है। बीसीसीआई ने लिखा, 'उमेश यादव को आज बेटी का पिता बनने पर बधाई। हम उनके जल्द ठीक होने की और उन्हें जल्द मैदान पर वापस देखने की उम्मीद करते हैं।'
विज्ञापन

 
बता दें कि उमेश यादव की जगह तमिलनाडु के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी दो मैचों के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें