फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक बल्लेबाज उमर अकमल का सनसनीखेज खुलासा, कोच ने भद्दी गालियां दी

Thu, 17 Aug 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
उमर अकमल - फोटो : ESPN
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल ने हेड कोच मिकी आर्थर पर भद्दी गालियां देने का आरोप लगाया है। अकमल का दावा है कि आर्थर ने उन्हें सबके सामने गालियां दी। उमर अकमल ने कहा कि जब दक्षिण अफ्रीका के आर्थर ने उन्हें गालियां दी तब प्रमुख चयनकर्ता इंजमाम उल हक वहां मौजूद थे। यही नहीं अकमल ने दावा किया है कि आर्थर ने टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी अपशब्द कहे।
विज्ञापन

2 of 5
उमर अकमल
उमर अकमल ने अपनी सफाई में यह भी कहा कि जब कोच अपशब्द कह रहे थे तब टीम के किसी सीनियर खिलाड़ी ने उन्हें रोका तक नहीं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि आर्थर ने उन्हें एकेडमी में आने के बजाय क्लब स्तर का क्रिकेट खेलने के लिए भी कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम से बाहर किए जाने से पहले कोच ने उन्हें कोई चेतावनी भी नहीं दी।  अकमल कोचिंग स्टाफ के रवैये से खफा हैं और उन्होंने उनके बर्ताव की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
उमर अकमल - फोटो : Dawn
वहीं कोच ने उमर अकमल द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कोच ने कहा कि अकमल झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने उमर को अपने बर्ताव व फिटनेस पर काम करने की सलाह दी है।

4 of 5
उमर अकमल - फोटो : ESPN
इससे पहले 27 वर्षीय उमर अकमल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह हैरिस सोहेल को मौका दिया गया था। गौरतलब है कि उस समय अकमल दो महीने में दो बार फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए थे। इसके बाद उन्हें इसी कारण से वेस्टइंडीज दौरे से भी बाहर किया गया था। यह भी पता चला कि मार्च में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में फिटनेस टेस्ट में फैल होने वाले वो एकमात्र खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मिकी आर्थर - फोटो : twitter
इस वर्ष के वार्षिक फिटनेस परीक्षण में लाहौर में जन्मे उमर अकमल का फैट स्तर भी बढ़ा हुआ पाया गया था। यह पहला मौका नहीं है जब उमर अकमल किसी विवाद में पड़े हो। कहा जा रहा है कि अगर उमर को अपना करियर दोबारा ट्रैक पर लाना है तो उन्हें विवादों से दूर रहकर अपनी फिटनेस पर काम करने की जरुरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें