फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Sunak Video: इंग्लैंड के पीएम ने 130 दिन बाद विश्व कप जीतने का जश्न मनाया, पूरी टीम के साथ खेला क्रिकेट

Thu, 23 Mar 2023 08:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड की टीम पिछले साल विश्व विजेता बनी थी, लेकिन यहां के प्रधानमंत्री ने कई महीनों बाद इस जीत का जश्न मनाया है। इस दौरान उन्होंने विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। 
 
विज्ञापन
ऋषि सुनक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2022 जीतने वाली इंग्लैंड की टीम ने देश के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ विश्व चैंपियन बनने का जश्न मनाया है। इंग्लैंड की 2022 टी20 विश्व कप जीतने के लगभग 130 दिन बाद यह जश्न मनाया गया है। ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनने के बाद अन्य कामों में व्यस्त थे। इस वजह से उन्हें क्रिकेट टीम के साथ विश्व विजय का जश्न मनाने का समय नहीं मिला था, लेकिन अब समय मिलने पर उन्होंने विश्व कप जीतने वाली पूरी टीम के साथ जश्न मनाया। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में हुए 2022 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड को खिताब जिताने वाली टीम के सभी सदस्य इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री से मिले। इस दौरान ऋषि सुनक ने सभी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला। सुनक के क्रिकेट खेलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुनक सहित इंग्लैंड की टीम के सभी खिलाड़ी फॉर्मल ड्रेस में क्रिकेट खेल रहे हैं। 



पाकिस्तान को हराकर इंग्लैंड बना था चैंपियन
2022 टी20 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से था। इस मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा था, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी। इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में सैम करन का योगदान सबसे ज्यादा था। करन ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार गेंदबाजी की थी। खासकर अंतिम ओवरों में उन्होंने जमकर विकेट निकाले थे। इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम है, जिसने एक साथ वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप पर कब्जा जमाया है। यह टी20 2019 में वनडे विश्व कप भी जीती थी। 
विज्ञापन


Image

बांग्लादेश के खिलाफ हारी बटलर की टीम
विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-3 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही जोश बटलर की टीम जमकर आलोचना का शिकार हुआ है। हालांकि, बटलर ने उम्मीद जताई है कि उनकी टीम जबरदस्त वापसी करेगी। टेस्ट में इंग्लैंड की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सीमित ओवर में इस टीम के प्रदर्शन में टेस्ट जैसी निरंतरता नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें