फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE vs NZ Highlights: न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया, सीफर्ट और एलेन की शानदार साझेदारी

Tue, 10 Feb 2026 06:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

UAE vs NZ T20 World Cup: न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ टी20 विश्व कप के मुकाबले में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने दमदार प्रदर्शन किया जिससे कीवी टीम ने 10 विकेट से विरोधी टीम को हराया।
विज्ञापन
टिम सीफर्ट - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिम सीफर्ट और फिन एलेन की शानदार साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया। यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यूएई ने मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफु के अर्धशतकों की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने सीफर्ट और एलेन के नाबाद अर्धशतकों की मदद से 15.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 175 रन बनाकर मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की टी20 विश्व कप में यह लगातार दूसरी जीत है।
विज्ञापन

सीफर्ट-एलेन के सामने बेदम दिखा यूएई
लक्ष्य का पीछा करते हुए सीफर्ट और एलेन ने न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती से ही आक्रामक रुख अपनाया और यूएई के गेंदबाजों को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। यूएई ने न्यूजीलैंड के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, लेकिन सीफर्ट और एलेन ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उससे ये लक्ष्य आसान बन गया। सीफर्ट और एलेन के बीच पहले विकेट के लिए 175 रनों की अविजित साझेदारी हुई जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। सीफर्ट 42 गेंदों पर 12 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि एलेन ने 50 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों के सहारे नाबाद 84 रन बनाए।

शराफु-वसीम की शानदार साझेदारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई को पहला झटका शुरुआत में ही लग गया था। जैकब डफी ने आर्यंश शर्मा को आउट किया जो आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हालांकि, मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफु ने टीम को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। इस दौरान अलीशान शराफु ने 39 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। शराफु और वसीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। हालांकि, सैंटनर आखिरकार इस साझेदारी को तोड़ने में सफल रहे। सैंटनर ने शराफु को आउट किया जो 47 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

वसीम का पचासा
शराफु के आउट होने के बाद यूएई की पारी धीमी पड़ गई, लेकिन वसीम अपनी पारी बढ़ाते रहे। यूएई को हर्षित कौशिक के रूप में तीसरा झटका लगा जो दो रन बनाकर ग्लेन फिलिप्स का शिकार बने। इसके बाद वसीम ने 37 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वसीम एक छोर से मोर्चा संभाले रहे जिससे यूएई का स्कोर 170 रन के पार पहुंचने में सफल रहा। वसीम 45 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रहे। यूएई के लिए मयंक कुमार ने 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए, जबकि शोएब खान सात रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी को दो विकेट मिले, जबकि जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
यूएई: आर्यंश शर्मा (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफु, मयंक कुमार, शोएब खान, हर्षित कौशिक, मोहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्धिकी, मोहम्मद रोहिद खान।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशाम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें