फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UAE ILT20: मुंबई इंडियंस ने यूएई लीग के लिए 14 खिलाड़ियों का किया चयन, पोलार्ड, ब्रावो और ट्रेंट बोल्ट को चुना

Fri, 12 Aug 2022 05:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने जून में पहले ही पुष्टि कर दी थी कि उद्घाटन इंटरनेशनल लीग टी20 लीग छह जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक खेली जाएगी।
विज्ञापन
कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और ट्रेंट बोल्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली एमआई अमीरात ने संयुक्त अरब अमीरात के इंटरनेशनल लीग टी20 के उद्घाटन संस्करण से पहले आधिकारिक तौर पर अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पांच बार आईपीएल जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवाओं को भी जगह दी है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ-साथ ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने जून में पहले ही पुष्टि कर दी थी कि उद्घाटन इंटरनेशनल लीग टी20 लीग छह जनवरी से 12 फरवरी 2023 तक खेली जाएगी। रिलायंस जियो के अध्यक्ष आकाश अंबानी ने कहा, ''मैं 14 खिलाड़ियों के हमारे समूह से खुश हूं जो हमारे एक परिवार का हिस्सा होंगे। ये खिलाड़ी 'एमआई अमीरात' का प्रतिनिधित्व करेंगे। हमें खुशी है कि हमारे प्रमुख खिलाड़ियों में से एक कीरोन पोलार्ड इस टीम में हैं। ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट और निकोलस पूरन हमारे साथ वापस आ रहे हैं।''

आकाश अंबानी ने आगे कहा, ''एमआई अमीरात के सभी खिलाड़ियों का बहुत स्वागत है। एमआई को अनुभव और युवा प्रतिभाओं में निवेश के बीच संतुलन बनाने के लिए जाना जाता है ताकि उनकी वास्तविक क्षमता को दुनिया के सामने लाया जा सके। हमारे प्रशंसक हमसे यही उम्मीद करते हैं।”

इमरान ताहिर और नजीबुल्लाह भी टीम में
मुंबई इंडियंस के आधिकारिक बयान के अनुसार, "खिलाड़ियों को लीग दिशानिर्देशों के अनुसार अनुबंधित किया गया है और निकट भविष्य में यूएई के स्थानीय खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा जाएगा।" एमआई अमीरात द्वारा चुने गए अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में अनुभवी दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर, अफगानिस्तान की तिकड़ी नजीबुल्लाह जादरान, फजलहक फारूकी और जहीर खान शामिल हैं।
विज्ञापन

एमआई अमीरात की टीम
कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो, निकोलस पूरन, ट्रेंट बोल्ट, आंद्रे फ्लेचर, इमरान ताहिर, समित पटेल, विल समीड, जॉर्डन थॉम्पसन, नजीबुल्लाह जादरान, जहीर खान, फजलहक फारूकी, ब्रैडली व्हील, बास डी लीड।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें