फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC U19 WC: आयरलैंड-अफगानिस्तान के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, टेक्टर रहे मैच के हीरो

Sat, 20 Jan 2018 05:24 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान - फोटो : File
विज्ञापन
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शनिवार को कोबहाम ओवल मैदान पर खेले गए मैच आयरलैंड ने अफगानिस्तान को एक रोमांचक मैच में 4 रन से मात दी। टॉस जीतकर आयलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारत 50 ओवर में 225 रन बनाए। 
विज्ञापन


आयरलैंड की ओर से ग्राहम कैंडी ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हैरी टेक्टर ने 36 और नील रॉक ने 35 रन की अहम पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए कैस अहमद और वफादार ने 3-3 विकेट झटके। 

226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 49.2 ओवर में 221 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बहिर शाह (34) ने बनाए। 
विज्ञापन


आयरलैंड की ओर से टेक्टर ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। वहीं, लिटिल को दो सफलता हासिल हुई। आयरलैंड के कप्तान हैरी टेक्टर को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें