फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश पहली बार फाइनल में, भारत से होगा महामुकाबला

Fri, 07 Feb 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बांग्लादेश की टीम पहली बार खेलेगी अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल 
  • 9 फरवरी को पोटचेफ्स्ट्रूम में होगा महामुकाबला
  • चार बार के चैंपियन भारत के साथ होगी भिड़ंत
  • महमुदुल हसन जॉय अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने
विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश की टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अकबर अली की कप्तानी में टीम ने ऐतिहासिक जीत के साथ ही इतिहास रच दिया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में चल रहे युवाओं के वर्ल्ड कप में बृहस्पतिवार को दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने महमुदुल हसन जॉय की शतकीय पारी की मदद से छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वो पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।
 

मैच में बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अली का यह फैसला सही साबित हुआ जब उसने कीवियों को 211 रन पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से जहां व्हीलर ग्रेनाल्ल ने 75 रनों की नाबाद पारी खेली वहीं लीडस्टोन ने 44 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने महमुदुल हसन जॉय के शतकीय पारी और शहादत होसैन (40), हृदोय (40) की पारियों की बदौलत 35 गेंद शेष रहते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


अब रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला चार बार की चैंपियन और मौजूदा विजेता भारत से होगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें