फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 World Cup: चैंपियन बनने के यश ढुल को एक और सम्मान, आईसीसी 'मोस्ट वैल्यूएबल टीम' के भी बने कप्तान

Sun, 06 Feb 2022 05:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल को आईसीसी ने अपनी 'मोस्ट वैल्यूएबल टीम' का कप्तान बनाया है। टीम में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में खेलने वाले टॉप-12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यश ढुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था।
विज्ञापन
यश ढुल - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यश ढुल को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपनी 'मोस्ट वैल्यूएबल टीम' का कप्तान बनाया है। इस टीम में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में खेलने वाले टॉप-12 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यश ढुल की कप्तानी में शनिवार (पांच फरवरी) को भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। टीम इंडिया पांचवीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही।
विज्ञापन


आईसीसी द्वारा चुने गए 12 खिलाड़ी आठ अलग-अलग देशों से हैं। यश के अलावा भारत के ऑलराउंडर राज बावा और स्पिनर विक्की ओस्तवाल को शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी आक्रामण में इंग्लैंड को जोश बोडेन, पाकिस्तान के आवेश अली और बांग्लादेश के रिपन मंडल को जगह दी गई है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी विक्की ओस्तवाल के अलावा इंग्लैंड के कप्तान टॉम प्रेस्ट और श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे को मिली है।

दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रेविस ने छह मैचों में 506 रन बनाए हैं। वे इस टूर्नामेंट के इतिहास में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले भारत के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन ने 500 से ज्यादा रन बनाए थे। 18 साल के ब्रेविस ने धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारतीय ओपनर ने 2004 में 505 रन बनाए थे। ब्रेविस ने बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने सात विकेट भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
टीम चयन के लिए आईसीसी ने चयन समिति में कमेंटेटर सैमुअल बद्री, नटाली गेरमानोस, मैच रेफरी ग्रीम लैबरोई और पत्रकार संदीपन बनर्जी को शामिल किया था। ढुल ने टूर्नामेंट में 229 रन बनाए। उन्होंने अपनी कप्तानी से सबको काफी प्रभावित किया था। सही समय पर सही गेंदबाजों के इस्तेमाल से यश ढुल ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाया।

राज बावा ने ऑलराउंडर प्रदर्शन किया। उन्होंने 252 रन बनाए। इसमें युगांडा के खिलाफ खेली 162 रनों की पारी शामिल है। बावा को फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने फाइनल में 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं, विक्की ओस्तवाल ने छह मैचों में 12 विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 28 रन देकर उन्होंने पांच विकेट झटके थे।

आईसीसी अंडर-19 टीम ऑफ द टूर्नामेंट (बल्लेबाजी क्रम में):
खिलाड़ी देश
हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर) पाकिस्तान
टिग विली ऑस्ट्रेलिया
डेवाल्ड ब्रेविस दक्षिण अफ्रीका
यश ढुल (कप्तान) भारत
टॉम प्रेस्ट इंग्लैंड
दुनिथ वेलालागे  श्रीलंका
राज बावा भारत
विक्की ओस्तवाल भारत
रिपन मंडल बांग्लादेश
आवेश अली पाकिस्तान
जोश बोडेन इंग्लैंड
नूर अहमद (12वें खिलाड़ी) अफगानिस्तान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें