फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U19 Team India: समित द्रविड़ को लग सकता है झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के अंडर-19 मैच से हो सकते हैं बाहर

Mon, 30 Sep 2024 03:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

समित तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और हाल ही में उन्होंने केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स के लिए मैच खेला था।
विज्ञापन
समित द्रविड़ - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोटिल समित द्रविड़ सोमवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे भारत के अंडर 19 चार दिवसीय दो मैचों से बाहर रह सकते हैं। घुटने की चोट से जूझ रहे समित इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं। उनका पुडुच्चेरी में भारत की अंडर 19 टीम में डेब्यू तय लग रहा था, लेकिन वह तीन युवा वनडे मैच नहीं खेल सके। भारत ने सीरीज 3-0 से जीती।
विज्ञापन


मुख्य कोच ऋषिकेश कानितकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, 'वह फिलहाल एनसीए में है और घुटने की चोट से उबर रहा है। अभी कुछ कह नहीं सकते। उसका खेलना मुश्किल है।' भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित के पास यह अंडर 19 स्तर पर खेलने का आखिरी मौका है ।वह 11 अक्टूबर को 19 साल के हो जायेंगे और आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2026 भी नहीं खेल सकेंगे। दूसरा चार दिवसीय मैच चेपॉक पर सात अक्तूबर से खेला जाएगा।

घरेलू टूर्नामेंट में समित ने किया था प्रभावित
समित तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और हाल ही में उन्होंने केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स के लिए मैच खेला था। साल की शुरुआत में उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और कर्नाटक को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आठ मैचों में 362 रन बनाए थे और जम्मू के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन किया था और आठ मैचों में 16 विकेट लिए थे जिसमें फाइनल में मुंबई के खिलाफ दो विकेट भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम इस प्रकार है...
वनडे टीमः रुद्रा पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरन चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युद्धाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान। 

चार दिवसीय टीमः वैभव सूर्यवंशी, नित्या पांड्या, विहान मल्होत्रा, सोहम पतवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद इनान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें