फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई सुपरकिंग्स में यूपी के दो गेंदबाज

Wed, 06 Feb 2013 12:54 AM IST
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बार के चैंपियंस चेन्नई सुपर किंग्स में पांच अनकैप्ड भारतीय गेंदबाजों को आईपीएल-6 के लिए शामिल किया गया है। ये क्रिकेटर हैं- यूपी के तेज गेंदबाज इम्तियाज अहमद और अंकित राजपूत, हरियाणा के मोहित शर्मा, कर्नाटक के पेसर रोनित मोरे और तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर कार्तिकेयन।
विज्ञापन


इस सीजन रणजी ट्रॉफी में इम्तियाज उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। नौ मैचों में 25.47 की औसत से वह 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं जबकि तीन बार वह पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। 2011 आईपीएल में वह पुर्ण वारियर्स टीम में थे लेकिन तब उन्हें खेलने को नहीं मिला था। राजपूत 18.80 की औसत से सात मैचों में 31 विकेट ले चुके हैं। मोहित आठ रणजी मैचों में 37 विकेट झटक चुके हैं जबकि उन्होंने प्रत्येक विकेट के लिए 23.24 रन लुटाए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें