फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका के 2 खिलाड़ी व 1 कोच निकले कोविड पॉजिटिव

Sun, 23 May 2021 11:08 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच से कुछ घंटे पहले श्रीलंका टीम के तीन सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में बाकि खिलाड़ियों के सुरक्षा को देखते हुए मैच को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के खिलाफ पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से कुछ घंटे पहले श्रीलंकाई दल के तीन सदस्य कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज यानी रविवार (23 मई) को पहला वनडे मैज खेला जाना है, लेकिन उससे पहले ही खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से अब इस मैच को टाला जा सकता है।

विज्ञापन


खिलाड़ियों के अलावा कोच भी कोरोना संक्रमित
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की दूसरा मैच 25 मई जबकि तीसरा और अंतिम मैच 28 मई को खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 'बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में होने वाले पहले वनडे से पूर्व श्रीलंका के दो खिलाड़ियों और कोच का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है।'

क्या रद्द होगा मैच?
रिपोर्ट में कहा गया है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच को रद्द करने की संभावना से इनकार किया है। वहीं, कुछ अन्य रिपोर्टों के अनुसार जिस कोच की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है, वह गेंदबाजी कोच चमिंडा वास हैं जबकि खिलाड़ी इसुरू उदाना और शिरन फर्नांडो हैं। यह तीन मैचों की श्रृंखला विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है।
विज्ञापन


टीम में हुए बड़े बदलाव
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला वनडे आज दोपहर साढ़े 12 बजे  ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है। श्रीलंका की टीम व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के इरादे से बांग्लादेश के दौरे पर है। ये सीरीज वनडे मुकाबलों से शुरू होकर टी20 सीरीज के साथ खत्म होनी है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम बड़े बदलावों के साथ बांग्लादेश पहुंची है, जिनमें कप्तानी, उपकप्तानी और सीनियरों को नए खिलाड़ियों से रिप्लेस करने जैसे बदलाव शामिल थे। श्रीलंका टीम में यह बदलाव साल 2023 वर्ल्ड कप के लिए टीम बनाने को लेकर किए गए हैं। मैथ्यूज, करुणारत्ने और चंडीमल जैसे खिलाड़ियों को टीम में इस बार जगह नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें