फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2018: नहीं बाज आ रहे बुकी, मैच फिक्सिंग के लिए पाक खिलाड़ियों को फिर दिया खुला ऑफर

Sun, 04 Mar 2018 11:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
psl
विज्ञापन

आईपीएल की तर्ज पर होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग का मैच फिक्सिंग से कनेक्शन नया नहीं है। मैच फिक्सिंग के तार पीएसएल के तीसरे संस्करण से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल पीसीबी के अधिकारियों ने दावा किया है कि पीएसल के मौजूदा सीजन में भी खिलाड़ियों को बुकी मैच फिक्सिंग के लिए उकसा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से बुकी ने पीएसएल के दो खिलाड़ियों से कॉन्टेक्ट करने का प्रयास किया है। हालांकि अभी तक इन खिलाड़ियों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पीसीबी की एंटी करप्शन यूनिट इस मामले की जड़ तक जाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

नासिर जमशेद
नाम न बताने की शर्त पर पीसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि बुकी ने पीएसएल के दो खिलाड़ियों के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश की थी, लेकिन अभी तक इन खिलाड़ियों की तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

बता दें कि पिछले साल पीसीबी ने मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर शरजील खान और खालिद लतीफ पर पांच-पांच साल का बैन लगा दिया था। स्पॉट फिक्सिंग के एक और मामले में पाकिस्तान के क्रिकेटर नासिर जमशेद पर भी एक साल का प्रतिबंध लगा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें