फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन का खतरा: जिम्बाब्वे से लौटी बांग्लादेश टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन बाद पकड़ में आया संक्रमण

Mon, 06 Dec 2021 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी जिम्बाब्वे से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पांच दिन तक क्वारंटीन रहने के बाद इनके अंदर संक्रमण की पहचान हुई है। 
 
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिम्बाब्वे से लौटी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये दोनों खिलाड़ी महिला वर्ल्डकप क्वालीफायर में शामिल होने के लिए जिम्बाब्वे गई थीं। दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं बाकी टीम फिर से क्वारंटीन कर दी गई है, क्योंकि टीम की सभी खिलाड़ी क्वारंटीन में साथ रुकी हुई थीं। बांग्लादेश के कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार इन खिलाड़ियों को पांच दिन क्वारंटीन रहने के बाद घर वापस लौटना था, लेकिन दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद सभी खिलाड़ियों को फिर से क्वारंटीन कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ भी इन खिलाड़ियों की मीटिंग थी, लेकिन कोरोना के मामले आने के बाद यह मीटिंग भी रद्द कर दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि जिम्बाब्वे से लौटने के बाद एक और तीन दिसंबर को इन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था, लेकिन सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 

ओमिक्रॉन के चलते वर्ल्डकप क्वालीफायर रद्द
दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के चलते महिला वर्ल्डकप का क्वालीफायर बीच में ही रद्द कर दिया गया है। इसके एक दिन बाद ही श्रीलंका महिला टीम की पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि उनके अंदर संक्रमण की पहचान जल्दी हो गई थी, लेकिन बांग्लादेश की खिलाड़ियों के पांच दिन क्वारंटीन में रहने के बाद संक्रमण की पहचान हुई है। इसके बाद टीम की बाकी खिलाड़ियों में भी संक्रमण होने की आशंका बढ़ गई है। 
विज्ञापन


वहीं अफ्रीका में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भारत का दौरा भी स्थगित किया गया है। पहले भारतीय टीम को 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी थी, जो अब 26 दिसंबर से शुरू होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें