फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के क्लब ग्राउंड में दो कोच मृत पाए गए

Fri, 15 Sep 2017 10:51 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
- फोटो : zee news
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के साउथ-वेस्ट प्रिटोरिया के लॉडियम क्रिकेट स्टेडियम के क्लब हाउस में गुरुवार को दो क्रिकेट कोच मृत पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों की हत्या की गई है।
विज्ञापन


ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक मृत कोच की पहचान 24 साल के एनकोसी और 26 साल के चार्लसन मेसेको के रूप में की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में अपराधी का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों के अलावा केएफसी के मिनी क्रिकेट कॉर्डिनेटर 27 वर्षीय काजीसो मसुबेलेले और लॉडियम हब हेड के कोच 27 वर्षीय ओबेड हार्वे एग्बोमाजी पर भी हमला किया। फिलहाल उन दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पढ़ेंः- दक्षिण अफ्रीका के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना यह बल्लेबाज

इस मामले में नॉर्दन क्रिकेट के सीईओ जैक्स फॉल ने ईएसपीएनसी क्रिक इंफो से बातचीत में कहा, 'यह नॉर्दन क्रिकेट कम्युनिटी के लिए बुरी खबर है। वे खासकर लॉडियम समुदाय में हमारे पाइपलाइन डेवलपमेंट कार्यक्रम का एक बेहद मूल्यवान और अभिन्न हिस्सा रहे हैं।'
विज्ञापन


वहीं, सीएसए के सीईओ हारून लोर्गट ने संघ की ओर से भी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'यह पूरे दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट परिवार के लिए एक बड़ा झटका है।' बहरहाल, साउथ अफ्रीकन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें