फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्दी गाली लिखा बल्ला लेकर पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरे जोस बटलर, अब पड़ गए लेने के देने

Wed, 06 Jun 2018 08:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में खत्म हुए IPL के 11वें सीजन में धूम मचाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ भी जमकर बोल रहा है। लीड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में बटलर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 101 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के की बदौलत नाबाद 80 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

2 of 6
यह मैच इंग्लैंड ने अपने नाम कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली, लेकिन इस दौरान कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो गया, जिसे देखते ही अब हर कोई सकते में है। दरअसल, लीड्स में खेले गए इस मैच के दौरान कैमरे में कुछ ऐसी चीजें कैद हुई, जिसकी वजह से जोस बटलर मुश्किल में पड़ते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बटलर ने जिस बल्ले से इंग्लैंड की जीत की कहानी लिखी अब वही उनके लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। जिस बल्ले से बटलर खेल रहे थे, उसके हैंडल पर भद्दी गाली लिखी हुई थी। अब इस 27 वर्षीय इंग्लिश खिलाड़ी के उस बल्ले की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इसे लेकर बटलर की काफी आलोचना हो रही है।

4 of 6
आईसीसी के नियम के अनुसार, खिलाड़ी के बल्ले और शरीर पर कोई भी निजी संदेश आईसीसी की अनुमति के बिना मैच के दौरान प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है। अगर पूरे मामले में आईसीसी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लिया तो बटलर के लिए मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए लगातार 5 अर्धशतक जमाने वाले बटलर का शानदार फॉर्म मौजूदा सीरीज में भी जारी है। याद हो कि घातक गेंदबाजी के दम पर मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन पाकिस्तान को पारी और 55 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिछले लगभग 9 महीनों में इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट जीत है। पाकिस्तान को उसकी पहली पारी में 174 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने अपने शनिवार के स्कोर 7 विकेट पर 302 रन से आगे खेलते हुए अपनी पहली पारी में 363 रन का स्कोर बनाया और 189 रन की बढ़त हासिल की। जवाब में पूरी पाक टीम दूसरी पारी में 134 रन ही बना सकी। बता दें कि पहला मैच पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें