फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter War: टीम इंडिया के सीरीज हारने पर माइकल वॉन ने वसीम जाफर को किया ट्रोल, मिला मजेदार जवाब

Mon, 24 Jan 2022 10:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और टीम इंडिया की हार पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हटते। हालांकि इस बार उन्होंने लीजेंड्स क्रिकेट लीग को लेकर ट्वीट किया।
विज्ञापन
वसीम जाफर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान में खेले जा रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग में वर्ल्ड जाएंट्स स्क्वॉड के खिलाफ इंडिया महाराज को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर शून्य पर आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर  जाफर को ट्रोल करने की कोशिश की। हालांकि, वॉन को इसकी कीमत चुकानी पड़ी और वसीम जाफर ने जोरदार जवाब दिया।
विज्ञापन


वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और टीम इंडिया की हार पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हटते। हालांकि इस बार उन्होंने लीजेंड्स क्रिकेट लीग को लेकर ट्वीट किया। वॉन ने इंडिया महाराज टीम की हार के बाद ट्विटर पर एक वीडियो डाला। उसमें लिखा- उम्मीद करता हूं आप ठीक हैं। आगे वह कहते हैं कि कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं और इसके बाद वह मोबाइल में जाफर का शून्य स्कोर दिखाते हैं। वॉन के इस ट्वीट पर वसीम जाफर ने भी रिएक्ट किया और शानदार जवाब दिया। 

जाफर ने एक वीडिया का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें लिखा था- माइकल वॉन का नेटवेस्ट क्रिकेट में मास्टरक्लास। जाफर ने लिखा- बहुत अच्छे माइकल, लेकिन मैंने बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले यह वीडियो नहीं देखा था। सोशल मीडिया पर वॉन और जाफर एक दूसरे को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने पर वॉन ने ट्वीट कर जाफर को ट्रोल किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


वॉन ने भारतीय टीम की हार के बाद ट्विटर पर लिखा- इवनिंग जाफर! सिर्फ चेक कर रहा हूं कि आप ठीक तो हैं? इस पर जाफर ने जबाव देते हुए लिखा- हाहा, सब ठीक है माइकल, लेकिन ये मत भूलें कि हम आपसे अभी भी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। लीजेंड्स क्रिकेट लीग में तीन टीमें खेल रही हैं। इसमें इंडिया महाराज के अलावा वर्ल्ड जाएंट्स और एशिया लायंस शामिल हैं। तीनों टीमों ने अभी तक एक-एक मैच जीते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें