ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने चौथी बार जीता सीपीएल का खिताब
- फोटो : cpl
लेंडल सिमंस (84*) और ड्वेन ब्रावो (58*) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने गुरुवार को कैरेबियाई प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। नाइटराइडर्स ने खिताबी मुकाबले में सेंट लूसिया को आठ विकेट से हराकर इतिहास रच दिया।
जीत के रथ पर सवार नाइटराइडर्स ने इस सीजन में 12 के 12 मैच अपने नाम किए। नाइटराइडर्स की इस खिताबी जीत में सिमंस और ब्रावो ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया ने 154 रन बनाए। जवाब में नाइटराइडर्स ने 18.1 ओवर्स में ही 157 रन बनाकर मैच के साथ-साथ सीपीएल 2020 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने चौथी बार सीपीएल का खिताब जीता है।
शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा- बहुत शानदार प्रदर्शन लड़के, हमें तुम पर गर्व है