फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPL 2020: ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, फाइनल में सेंट लूसिया को हराकर जीता खिताब

Fri, 11 Sep 2020 09:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने चौथी बार जीता सीपीएल का खिताब - फोटो : cpl
विज्ञापन

लेंडल सिमंस (84*) और ड्वेन ब्रावो (58*) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने गुरुवार को कैरेबियाई प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। नाइटराइडर्स ने खिताबी मुकाबले में सेंट लूसिया को आठ विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। 

विज्ञापन

 

जीत के रथ पर सवार नाइटराइडर्स ने इस सीजन में 12 के 12 मैच अपने नाम किए। नाइटराइडर्स की इस खिताबी जीत में सिमंस और ब्रावो ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 138 रनों की शतकीय साझेदारी हुई।  

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया ने 154 रन बनाए। जवाब में नाइटराइडर्स ने 18.1 ओवर्स में ही 157 रन बनाकर मैच के साथ-साथ सीपीएल 2020 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने चौथी बार सीपीएल का खिताब जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहरुख खान ने ट्वीट कर कहा- बहुत शानदार प्रदर्शन लड़के, हमें तुम पर गर्व है

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें