फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका और वेस्ट इंडीज का आगाज मैच थोड़ी देर में

Fri, 28 Jun 2013 07:13 PM IST
किंगस्टन/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ले रही श्रीलंका और मेजबान वेस्ट इंडीज की टीम किंग्सटन में शुक्रवार को जब आमने सामने होंगी तो दोनों का लक्ष्य पिछली हार और अपनी कमियों को पीछे छोड़ते हुए सीरीज में विजयी आगाज करना होगा।
विज्ञापन


श्रीलंका को चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के हाथों आठ विकेट से हार कर बाहर होना पड़ा था जबकि वेस्ट इंडीज की टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी।

हाल के चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन को देखें तो श्रीलंका का पलड़ा फिलहाल भारी लग रहा है जिसने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहतरीन टीमों को मात दी जबकि वेस्ट इंडीज ने सिर्फ पाकिस्तान से मैच जीता।
विज्ञापन


हालांकि त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी कर रही कैरेबियाई टीम को अपनी घरेलू जमीन पर घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का फायदा मिलने की उम्मीद है।

विंडीज के पास क्रिस गेल के रूप में ‘तुरुप का इक्का’ है जो मैदान पर अपने तूफानी प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, पूर्व कप्तान डेरेन सैमी और मार्लोन सैमुअल्स कभी भी मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं।

दूसरी तरफ श्रीलंका को सीरीज सीरीज में तिलकरत्ने दिलशान की कमी खल सकती है जो चोट के कारण सीरीज से बाहर चुके हैं। ऐसे में टीम का पूरा दारोमदार कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, कुषल परेरा, लासिथ मलिंगा और रंगना हेराथ पर होगा। भारत का पहला मुकाबला 30 जून को वेस्ट इंडीज से है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें