फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAKvNZ: बोल्ट ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान पर लगातार 12वीं जीत हासिल की

Thu, 08 Nov 2018 02:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट
विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट की शानदार हैट्रिक की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को अबुधाबी में खेले गए पहले वन-डे में पाकिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इसी के साथ कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज क दूसरा वन-डे 9 नवंबर को अबुधाबी में खेला जाएगा।

विज्ञापन


कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 266 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 219 रन पर आॅलआउट हो गई। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने हैट्रिक लेकर जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया और उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 

वन-डे में ट्रेंट बोल्ट हैट्रिक लेने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बने। इससे पहले डैनी मॉरिसन और शेन बांड यह कमाल कर चुके हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके शीर्ष दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरे।
विज्ञापन


रॉस टेलर (80) और टॉम लैथम (68) ने चौथे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को 200 के पार पहुंचाया। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई और शादाब खान ने चार गेंदों में तीन विकेट लेकर मेहमानों की हालत खराब कर दी। कीवी टीम का स्कोर 208/3 से 210/7 हो गया। 

इसके बाद ईश सोढ़ी ने 24 और टिम साउदी ने 20 रनों की उपयोगी पारी खेलकर टीम को 250 के पार पहुंचाया। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान ने चार-चार एवं इमाद वसीम ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने लगातार तीन गेंदों में फखर जमान (1), बाबर आजम (0) और मोहम्मद हफीज (0) को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की। 

मेजबानों का स्कोर यहां 8/3 हो गया था। इमाम-उल-हक (34) ने शोएब मलिक (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाकर टीम को संभाला, लेकिन मेहमानों ने फिर जबरदस्त वापसी करते हुए पाकिस्तान का स्कोर 23वें ओवर में 85/6 कर दिया। इमाम और शोएब मलिक के अलावा शादाब खान (7) भी आउट हुए। 

हालांकि, कप्तान सरफराज अहमद (64 रन) ने इमाद वसीम (50) के साथ सातवें विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी निभाई और पाकिस्तान के लिए उम्मीदें जगा दी, लेकिन 41वें ओवर में कप्तान के आउट होने के बाद पाकिस्तान की पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी और पूरी टीम 47.2 ओवर में 219 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की तरफ से ट्रेंट बोल्ट और लोकी फर्ग्युसन ने तीन-तीन, कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने दो और टिम साउदी एवं इश सोढ़ी ने एक विकेट लिया। 

न्यूजीलैंड की वैसे पाकिस्तान पर यह लगातार 12वीं जीत रही। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें