प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है सनराइजर्स
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल के एक सप्ताह के लिए स्थगित होने के बाद हेड और सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया चले गए थे। उनके जाने के बाद इस बात पर बहुत कम स्पष्टता थी कि वे 11 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को देखते हुए भारत लौटेंगे या नहीं और कब लौटेंगे। हालांकि, सनराइजर्स ने इस बात की पुष्टि कर दी थी कि हेड और कमिंस आईपीएल 2025 के शेष मुकाबलों के लिए भारत आएंगे।
ये भी पढ़ें: RCB vs KKR: बारिश में मैच धुलने के बाद आरसीबी ने लिया अहम फैसला, दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस मिलेगा
हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और वह ग्रुप चरण में अपना आखिरी मैच 25 मई को खेलेगी। हैदराबाद के इस सीजन तीन मैच शेष हैं। लखनऊ के बाद उसे आरसीबी और केकेआर के खिलाफ मुकाबला खेलना है। हेड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीजन उनका बल्ला कुछ खास नहीं चला। उन्होंने 11 मैचों में 281 रन बनाए। वहीं, पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 567 रन बनाए थे।