5. इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 1983 विश्व कप फाइनल
जिस देश ने क्रिकेट को जन्म दिया, उसी को वर्ल्ड कप जीतने में चार दशक लग गए। वर्ल्ड कप के 12वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला गया। खराब अंपायरिंग और बारिश के कारण यह टूर्नामेंट विवादों में भी रहा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई 2019 को हुआ फाइनल टाई हो गया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 50 ओवर में 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड भी 50 ओवर में 241 रन ही बना सकी। इस तरह मैच टाई हो गया। ऐसे में नतीजा सुपरओवर के लिए गया। सुपरओवर भी टाई हो गया। इंग्लैंड ने 6 गेंदों में बिना विकेट खोए 15 रन बनाए, न्यूजीलैंड भी इतने ही रन बना पाया। सुपरओवर टाई होने के बाद आईसीसी के पूर्व निर्धारित नियम के अनुसार इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया गया, जिसने मैच में ज्यादा बाउंड्री लगाई थीं, इसके बाद दुनियाभर में आईसीसी के इस नियम की चौतरफा आलोचना हुई। अब यह नियम बदल दिया गया है।