फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौके-छक्कों से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जब से क्रिकेट वर्ल्ड में ट्वंटी-20 का आगमन हुआ है तब से बल्लेबाजी और तेज हो गई है। क्रीज पर आने वाला हर बल्लेबाज चाहता है कि वह आते ही चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दे।
विज्ञापन


इसका असर टेस्ट और वनडे मैचों में भी पड़ा है। यह साल वनडे क्रिकेट के लिए इस मायने में भी यादगार रहेगा क्योंकि एक बल्लेबाज ने वनडे में सबसे बड़ी पारी खेली है। साथ ही उसने वनडे में पहली बार दो बार दोहरा शतक जमाने का कारनामा कर दिखाया है। उस बल्लेबाज का नाम है रोहित शर्मा।

चौके-छक्के की बात हो रही है तो हम आपको आज यह बताने जा रहे हैं कि साल 2014 में वनडे मैच की एक पारी में किस बल्लेबाज ने चौकों-छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। यहां पर शीर्ष 10 बल्लेबाजों के बारे में विवरण चढ़ते क्रम में हैं।
विज्ञापन

कोहली ने भी खूब लगाए हैं चौके-छक्के

साल 2014 में वनडे मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौकों-छक्कों की मदद से रन बनाने के मामले में शीर्ष 10 में 10वें पायदान पर वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्‍लेबाज ड्वेन ब्रॉवो हैं, जिन्होंने 25 अगस्त 2014 को बास्टेरे में बांग्लादेश के खिलाफ धुआंधार पारी खेली थी।

उन्होंने इस पारी में 127 गेंदों का सामना किया और कुल 124 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 चौके के अलावा 8 छक्के भी निकले। चौकों-छक्कों का योग किया जाए तो कुल 76 रन बनते हैं यानी कि उनकी पारी में आधे से ज्यादा रन चौकों-छक्कों से ही निकले हैं।

इसी सूची के नौंवे पायदान पर हैं टीम इंडिया की नई रन मशीन विराट कोहली। कोहली भी तेज पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 26 फरवरी फतुल्लाह में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ अपने बल्‍ले से रनों की बारिश की थी। उन्होंने इस मैच में टीम इंडिया के लिए 122 गेंदों में 136 रन बनाए जिसमें 2 छक्कों के अलावा 16 चौके (कुल 76 रन) भी शामिल हैं। कोहली ने इस मैच में 111.47 की औसत से रन बनाए। उनकी इस पारी का कमाल था कि भारत 6 गेंद शेष रहते इस मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

जब किवी बल्‍लेबाज के बल्‍ले से निकले खूब रन

आठवें पायदान पर हैं वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्‍लेबाज दिनेश रामदीन। रामदीन ने 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ नॉर्थ साउंड में उस समय अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली और चौके-छक्के की बारिश करते हुए 128 रन बना दिए। इसके लिए उन्होंने महज 109 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 12 चौके और 5 छक्के भी लगाए। चौकों-छक्कों से उन्होंने 78 रन बनाए और दौड़कर सिर्फ 50 रन ही बनाए। हालांकि बाद में बांग्लादेश के खिलाफ 169 रनों की पारी खेल डाली जो अब उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी है।

2014 में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में सातवें पायदान पर न्यूजीलैंड के तेजतर्रार ओपनिंग बल्‍लेबाज जेसी राइडर। राइडर ने तो साल की शुरुआत में यानी की एक जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ महज 51 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के जड़े। इस मैच में उनकी पारी का औसत था 203.92।

राइडर ने इस मैच में महज 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और शतक के लिए कुल 46 गेंदें ही खेली।

खेली आतिशी पारी पर जीता नहीं पाया यह कप्तान

छठें नंबर पर हैं श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज। उन्होंने यह पारी उस समय खेली जब उनकी टीम भारत के खिलाफ बेहद ढीला प्रदर्शन कर रही थी और 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती चारों मैच गंवाकर सीरीज से हाथ धो बैठी थी। सम्मान बचाने के लिए श्रीलंका को अंतिम मैच में जीत हासिल करना जरूरी था जिसके लिए टीम के कप्‍तान ने पूरा जी-जान लगा दिया।

रांची में खेले गए इस मैच में कप्तान मैथ्यूज ने 116 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली जिसमें 6 चौके के अलावा 10 जोरदार छक्के भी लगाए। उनके 139 रनों में 84 रन चौके-छक्कों से ही थे। लेकिन उनके करियर की यह सबसे बड़ी पारी कप्तान विराट कोहली के शतक के आगे फीकी साबित हो गई और श्रीलंका को पांचवें मैच भी हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही भारत ने 5-0 से इस सीरीज को क्लीन स्वीप किया था।

पांचवें नंबर पर हैं जिम्बाब्वे के ओपनर सिकंदर रजा, जिन्होंने बुलावायो में अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जुलाई को 141 रनों (133 गेंद) की पारी खेली। इस शतकीय पारी में उन्होंने 11 चौके के अलावा 7 छक्के भी लगाए।

टॉप टेन में 2 बार शामिल एकमात्र बल्‍लेबाज

कॉलम मैक्‍लियोड स्कॉटलैंड के बल्‍लेबाज हैं और वह एक पारी में चौकों-छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्‍थान पर हैं। उन्होंने कनाडा के खिलाफ 23 जनवरी को क्राइस्टचर्च में खेल गए एक वनडे मैच में 175 रनों की करियर की बेस्ट पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 चौके के अलावा 5 छक्के भी जमाए। चौके-छक्के से उन्‍होंने कुल 86 रन बटोरे जिस कारण वह 175 रन बनाने में कामयाब रहे।

तीसरे स्‍थान पर है वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्‍लेबाज दिनेश रामदीन। रामदीन ने बांग्लादेश के खिलाफ एक बार अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 169 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 11 छक्के लगाए। उनकी इस शतकीय पारी में 98 रन चौके-छक्के ने निकले थे। रामदीन ही एकमात्र ऐसे बल्‍लेबाज हैं जो इस सूची में टॉप टेन में 2 बार शामिल हैं।

वनडे में सबसे तेज शतक के साथ आगे बढ़ा यह बल्‍लेबाज

एक पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्‍के जड़ते हुए रन बनाने के मामले में दूसरे स्‍थान पर हैं न्यूजीलैंड के युवा बल्‍लेबाज कोरी एंडरसन। एंडरसन के लिए साल 2014 की शुरुआत बेहद धमाकेदार अंदाज में रही।

उन्होंने साल के पहले ‌ही दिन यानी एक जनवरी को क्वींसटाउन में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक विस्फोटक पारी खेली जिसमें उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए। उन्होंने एक दशक से भी ज्‍यादा पुराने शाहिद अफरीदी के वनडे में लगाए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। एंडरसन ने महज 36 गेंदों में शतक लगाकर अफरीदी के रिकॉर्ड को एक गेंद के अंतर से तोड़ दिया।

एंडरसन ने इस पारी में महज 47 गेंदों में ही नाबाद 131 रन बना डाले, जिसमें उनके बल्‍ले ने आग उगलते हुए 6 चौके के अलावा 14 छक्के भी जड़े। चौके-छक्के से बने रन को जोड़ा जाए उन्होंने यहां भी शतक लगा दिया यानी की 108 रन बना डाले। सिर्फ 23 रन ही उन्होंने दौड़कर पूरे किए।
विज्ञापन

इस करिश्माई पारी को तो कोई नहीं भूल सका

एक पारी में चौकों-छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के सलामी बल्‍लेबाज रोहित श्‍ार्मा का नंबर पहला है। वह न सिर्फ साल 2014 की इस सूची में सबसे आगे हैं बल्कि वनडे इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। इसेक अलावा एक पारी में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इस मैच में रोहित ने बनाया।

रोहित ने 13 नवंबर को कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ यह करिश्माई पारी खेली और 173 गेंदों में 264 रन कूट ‌लिए। किसी बल्‍लेबाज द्वारा वनडे में खेली गई यह सबसे बड़ी पारी भी है। साथ ही वह वनडे क्रिकेट में दुनिया के ऐसे पहले बल्‍लेबाज बन गए जिन्‍होंने 2 बार दोहरा शतक लगाया है।

इस रिकॉर्डतोड़ पारी में उन्होंने रिकॉर्ड 33 चौकों के अलावा 9 छक्‍के भी जड़े, इन चौके-छक्कों को रन में बदला जाए तो कुल 186 रन इससे आए। 264 रनों में से सिर्फ 78 रन दौड़कर पूरे किए।

उनके इस रिकॉर्डतोड़ पारी ने सोशल मीडिया में भी खूब चर्चा बटोरी। ट्विटर पर हैशटैग हिटमैन भी काफी चर्चित हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें