फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे बारिश होने पर लागू होने वाले डकवर्थ-लुईस नियम के जनक टोनी लुईस, 78 की उम्र में निधन

Thu, 02 Apr 2020 02:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फ्रैंक डकवर्थ (बाएं) और टोनी लुईस (दाएं) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सीमित ओवरों की क्रिकेट में बारिश से प्रभावित मैचों के लिए डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले टोनी लुईस का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘ईसीबी को टोनी लुईस के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख है।’ बोर्ड ने कहा, ‘टोनी ने अपने साथी गणितिज्ञ फ्रैंक डकवर्थ के साथ मिलकर डकवर्थ लुईस विधि तैयार की थी, जिसे 1997 में पेश किया गया और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने 1999 में आधिकारिक तौर पर इसे अपनाया।’

विज्ञापन


ईसीबी ने कहा, ‘इस विधि को 2014 में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न विधि नाम दिया गया। यह गणितीय फॉर्मूला अब भी दुनिया भर में बारिश से प्रभावित सीमित ओवरों के क्रिकेट मैचों में उपयोग किया जाता है। ’लुईस क्रिकेटर नहीं थे, लेकिन उन्हें क्रिकेट और गणित में अपने योगदान के लिए 2010 में ब्रिटिश साम्राज्य के विशिष्ट सम्मान एमबीई से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें