फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिये टिकटों की बिक्री शुरू

Thu, 09 May 2019 08:10 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tokyo olympic
विज्ञापन
तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए गुरुवार से टिकटों की बिक्री शुरू हो गई जिसमें उदघाटन समारोह के लिए सबसे अधिक महंगा टिकट 300,000 येन (लगभग एक लाख 91 हजार रूपये) का होगा। जापान के स्थानीय निवासियों के लिए सर्वश्रेष्ठ टिकट पाने के लिए लॉटरी के सहारे अपना भाग्य भी आजमाना होगा। 
विज्ञापन


ओलंपिक में शामिल 33 खेलों के लिए अलग अलग कीमतों के टिकट हैं। सबसे कम कीमत वाला टिकट 2500 येन (लगभग 1600 रूपये) का है। जो दर्शक भाग्यशाली होंगे उन्हें पुरूषों की 100 मीटर दौड़ को देखने के लिए दर्शक दीर्घा में सर्वश्रेष्ठ सीट मिल जाएगी जिसकी कीमत 130,000 येन (लगभग 83 हजार डालर) होगी। 

लेकिन उपलब्ध टिकटों में से आधे टिकट 8000 येन (लगभग 5000 रूपये) या इससे कम में मिलेंगे। छोटे बच्चों वाले माता पिता, वरिष्ठ नागरिकों तथा विकलांगों के लिए 2020 येन (1287 रूपये) के टिकटों की विशेष व्यवस्था है। 
विज्ञापन


तोक्यो ओलंपिक 2020 के वरिष्ठ विपणन अधिकारी युको हयाकावा ने एएफपी से कहा कि स्थानीय नागरिकों के लिए टिकटों की कीमत लंदन 2012 के समान है लेकिन यह रियो ओलंपिक 2016 से थोड़ा अधिक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें